फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hansi, 1071 students took the exam, 539 were absent.

Hisar News: हांसी में 1071 बच्चों ने दी परीक्षा, 539 गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
In Hansi, 1071 students took the exam, 539 were absent.
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा देने के बाद बाहर आते बच्चे। 
हांसी। मिशन बुनियाद योजना के तहत प्रथम स्तर की परीक्षा का आयोजन हांसी में तीन केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में कुल 1610 विद्यार्थियों में से 1071 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 539 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के चलते संबंधित स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश रहा। यह परीक्षा दो घंटे की अवधि की रही।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद की परीक्षा के लिए हांसी में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुल 712 में से 498 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 214 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरे परीक्षा केंद्र लाल सड़क स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 348 में से 223 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 125 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरे केंद्र घिराय स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 550 में से 350 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 200 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी में मिशन बुनियाद के तहत हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक स्थायी बुनियाद केंद्र संचालित है, जहां 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इस केंद्र में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को विशेष अध्ययन कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed