फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Central Jail-2, the inmates attacked the warder.

Hisar News: सेंट्रल जेल-2 में वार्डर को बंदियों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
In Central Jail-2, the inmates attacked the warder.
हिसार। सेंट्रल जेल-2 में बंदियों ने रविवार शाम जेल वार्डर नसीब सिंह पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। घायल हालत में सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में दाखिल कराया। आजाद नगर थाना पुलिस ने घायल नसीब सिंह की शिकायत पर फतेहाबाद के अलीकां निवासी बंदी सूरज, फतेहाबाद निवासी राहुल, सुरेंद्र, अजय कुमार और रिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल वार्डर नसीब सिंह ने बताया कि वह रविवार दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक ब्लॉक नंबर तीन और चार में बतौर बैरक इंचार्ज की ड्यूटी पर तैनात था। वह शाम करीब छह बजे ब्लॉक नंबर तीन के बाहर मौजूद था। इसी दौरान उक्त बंदियों ने नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया। फिलहाल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जेल वार्डर की हालत खतरे से बाहर है। आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधुराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed