फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a drain dispute, BJP's Umra Mandal president Vijay spread terror by firing bullets

Hisar News: नाली विवाद में भाजपा के उमरा मंडल अध्यक्ष विजय ने गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

Sat, 23 Aug 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 23 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
In a drain dispute, BJP's Umra Mandal president Vijay spread terror by firing bullets
हांसी गांव में छानबीन करते हुए एसएचओ सुमेर सिंह। 
हांसी। गांव देपल में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाली विवाद में भाजपा के उमरा मंडल अध्यक्ष विजय मलिक ने दो फायर कर दहशत फैला दी। एक गोली हवा में चलाई और दूसरी पड़ोसी युवक पर, हालांकि उसका बचाव हो गया। वारदात के बाद विजय मलिक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजय मलिक हांसी में और परिवार देपल में रहता है। गांव में घर के पास ही पशुओं का कमरा है। पड़ोस में सिंचाई विभाग में कार्यरत क्लर्क परवेश भी रहता है। सुबह विजय के परिवार के सदस्यों का परवेश के परिवार के साथ नाली को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर विजय मलिक गांव पहुंचा और तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं। पुलिस को दी रिपोर्ट में परवेश ने बताया कि नाली विवाद हुआ तो विजय मलिक के पिता ने मां को धक्का मारा और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर वह अपने भाई साथ बचाव के लिए आया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इसके बाद विजय के ताऊ के बेटे पुलिसकर्मी हरीश ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। तभी विजय वहां आया और अपने घर के बाहर खड़े होकर एक गोली उस पर चलाई, जो घर के दरवाजे पर जाकर लगी। दूसरी गोल हवा में चलाई। तीसरी गोली चलाने का प्रयास किया, मगर उसके ताऊ जगबीर बीच में आ गए और उसे रोक दिया। सदर थाने के एसएचओ सुमेर सिंह ने बताया कि परवेश की रिपोर्ट पर विजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदस्यता खत्म करने पर होगा विचार : सैनी

भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि विजय मलिक लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है। जनवरी में उसे उमरा मंडल का अध्यक्ष बनाया था। इस मामले की जानकारी शीर्ष नेताओं को दे दी है। जो कानूनी कार्रवाई बनती है, वह होगी। सदस्यता समाप्त करने पर पार्टी अभी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed