फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a domestic dispute with his wife, the young man first fed insecticide to his two sons and then drank himself

Hisar News: पत्नी से घरेलू कलह में युवक ने पहले दो बेटों को पिलाया कीटनाशक फिर खुद पीया

Tue, 13 Jun 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute with his wife, the young man first fed insecticide to his two sons and then drank himself
हिसार। बरवाला की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले बलराज का सोमवार को अपने पत्नी से मायके जाने को लेकर कलह हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी जब घरेलू कलह की शिकायत देने थाने गई तो बलराज ने अपने दो बेटों को जबरन कीटनाशक पिलाया फिर खुद पी लिया। इससे तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बलराज और उसके बड़े बेटे 10 साल के केशव की हालत गंभीर है। वहीं, सात साल के कार्तिक की तबीयत में सुधार है। बरवाला थाना पुलिस ने बलराज के खिलाफ बेटों को कीटनाशक पिलाने और खुद आत्महत्या का प्रयास करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेटे बचाने की लगा रहे थे गुहार
पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली सीमा ने बताया कि पति बलराज गाड़ी चलता है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सोमवार दोपहर को वह घर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान कहासुनी हो गई। बाद में वह मायके जाने की बात कही तो पिटाई शुरू कर दी। इस पर वह पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए थाने चली गई। घर पर दोनों बेटे थे। जब थाने में पहुंची तो पड़ोसी ने फोन कर बताया कि बलराज कीटनाशक की बोतल लेकर घर गया है। इस पर वह दौड़ कर घर गई तो पति दोनों बेटों को जबरन कीटनाशक पिला रहा था। इस दौरान दोनों बच्चे बचाने की गुहार लगा रहे थे। बाद में आत्महत्या के लिए बलराज ने कीटनाशक पी लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों को सरकारी अस्पताल में लेकर आए। बाद में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर गए, जहां पर बलराज और केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। सीमा ने बताया कि उसके बेटे केशव का पिछले महीने हाथ टूट गया था। चिकित्सकों ने हड्डी जोड़ने के लिए लोहे की रॉड डाली हुई है। 18 जून को रॉड निकलवानी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed