फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a dispute over sitting on a bench in college, students of B.Sc Nursing were attacked with knives, and cases have been registered against 11

Hisar News: कॉलेज में बेंच पर बैठने के विवाद में बीएससी नर्सिंग के छात्रों पर चाकुओं से हमला, 11 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over sitting on a bench in college, students of B.Sc Nursing were attacked with knives, and cases have been registered against 11
फतेहाबाद। गांव अहरवां में बेंच पर बैठने के विवाद की रंजिश में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग के छात्रों पर सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने भिवानी के तिगाणा निवासी आशीष की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद निवासी अभिषेक व उसके 10 साथियों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्र आशीष ने बताया कि वह गांव अहरवां में शहीद बाबा दीप सिह काॅलेज में बीएससी नर्सिग का छात्र है। अपने दोस्त अंकित निवासी लक्ष्मी विहार बरवाला के साथ किराये पर रहता है। उनकी कक्षा में अभिषेक निवासी फतेहाबाद भी पढ़ता है। आरोप है कि वह कॉलेज में गुंडागर्दी करता है। 28 मई को अभिषेक ने कक्षा में बेंच पर बैठने के लिए बहसबाजी की। छुट्टी के बाद अभिषेक ने कॉलेज के बाहर हाथापाई की और मुक्के मारे। दो दिन बाद शुक्रवार 30 मई को वह अपने दोस्त अंकित के साथ कॉलेज से कमरे पर जा रहा था। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास अभिषेक और उसके 10 साथियों ने उन्हें रोका। इसके बाद सभी ने उस पर और अंकित पर चाकुओं से हमला कर दिया।घायलों को रतिया के सीएचसी में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed