{"_id":"6802a3f8a4d6042ac806993b","slug":"in-3-days-160-complaints-were-received-on-the-toll-free-number-of-the-municipal-corporation-regarding-making-the-roads-pothole-free-hisar-news-c-21-hsr1005-607892-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की 3 दिन में आईं 160 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की 3 दिन में आईं 160 शिकायतें
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट की सड़क पर मरम्मत कार्य का शुभारंभ करते मेयर प्रवीण पोपली।
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने शुक्रवार को शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अर्बन एस्टेट टू से यह अभियान शुरू किया। मेयर ने बताया कि तीन दिनों में निगम के टोल फ्री नंबर पर गड्ढों संबंधी 160 शिकायतें आईं हैं। इन शिकायतों की लोकेशन अधिकारियों को दे दी गई हैं। जल्द से जल्द इन गड्ढों को ठीक करवाया जाएगा।
मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस एलान के बाद हिसार शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मुहिम शुरू की गई है। मेयर ने बताया कि शुरुआत तारकोल से बनीं सड़कों से की जाएगी। सड़क यदि ठेकेदार के कार्य की रखरखाव की समय अवधि में है तो इसे ठेकेदार से ठीक करवाया जाएगा, अन्यथा निगम सड़कों के गड्ढों को ठीक करवाएगा।
मेयर प्रवीण पोपली ने शहरवासियों से अपील की है कि जहां भी निगम की सड़क पर गड्ढा दिखे तो निगम के टोल फ्री नंबर 99535-58000 पर लोकेशन सहित फोटो भेजे। उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद संजय डालमिया, पार्षद सत्यवान पान्नू सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।