{"_id":"69af26ec7e1f01f7c70cd009","slug":"impact-of-america-israel-and-iran-war-after-lpg-petrol-diesel-prices-are-likely-to-rise-rush-to-fill-vehicle-tanks-hisar-news-c-21-hsr1020-825879-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध का असर : एलपीजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, वाहनों की टंकियां फुल कराने की मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध का असर : एलपीजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, वाहनों की टंकियां फुल कराने की मची होड़
विज्ञापन
हिसार के पीएलए क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए लगी वाहन चालकों की भीड़।
हिसार। अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल व गैस के दाम बढ़ने की आशंका का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी सिलिंडर के हाल ही में 60 रुपये बढ़ने के बाद लोग पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की चिंता में अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं।
शहर के पेट्रोल पंपों पर दो दिन से वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई है। फसल कटाई के मौसम में किसान भी खेतों में जनरेटर और अन्य मशीनें चलाने के लिए डीजल का स्टॉक कर रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 88.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले एक माह के लिए तेल और गैस का स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन रेट बढ़ने की आशंका ने लोगों को चिंतित कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यह मांग सामान्य स्थिति नहीं है, बल्कि भाव बढ़ने की आशंका के कारण लोग अपनी टंकियां पहले ही भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
तेल की कीमत बढ़ने की आशंका है। जब एलपीजी गैस के दाम बढ़ गए हैं तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ना तय है। इसलिए वाहन में तेल अधिक डलवाया है। पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। इसलिए तेल की टंकी पहले से ही फुल करवा ली है। - राममूर्ति, हिसार।
-- -- -
स्कूल-कालेज जाने के लिए दिन भर में दुपहिया वाहन में कम से कम 100 रुपये का पेट्रोल लग जाता है, इसलिए कुछ तो बचत होगी। यह सोचकर तेल अधिक डलवा रहे हैं। - आकाश, हिसार।
-- -- -- -- -- -
अगले 15 दिनों तक पेट्रोल या डीजल के भाव बढ़ने की की आशंका नही है लेकिन लोग युद्ध के कारण चिंतित है। वह अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से वाहन पेट्रोल व डीजल की बिक्री बढ़ी है। लोग तेल अधिक खरीद रहे हैं। किसान भी डीजल खरीदने के लिए अधिक आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि अभी किसी तरह की तेल की किल्लत नहीं होगी। पेट्रोल के दाम 15 से 20 तक बढ़ने की उम्मीद है।
- राजकुमार, सलेगढ़, प्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हिसार