फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IMA adamant on strike until full payment of Ayushman is not made, strategy in state level meeting in Panipat

Haryana: आयुष्मान का पूरा भुगतान न होने तक हड़ताल पर अडिग IMA, आज पानीपत में राज्यस्तरीय बैठक में बनेगी रणनीति

Sun, 24 Aug 2025 08:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Aug 2025 08:50 AM IST
सार

चिकित्सकों की ओर से सभी नोटिसों का जवाब दिया जा चुका है। इसके बावजूद अंबाला और पानीपत में छापे के दौरान अस्पताल संचालकों से अभद्रता तक की गई। आईएमए इसकी निंदा करता है।

विज्ञापन
IMA adamant on strike until full payment of Ayushman is not made, strategy in state level meeting in Panipat
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बकाया भुगतान मिलने तक आयुष्मान कार्ड धारकाें को उपचार न देने पर अडिग है। आईएमए की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को पानीपत में होगी, जिसमें आंदोलन की समीक्षा कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


आईएमए की जिलाध्यक्ष डॉ. रेनू भाटिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मांग पूरी होने तक इस योजना का बहिष्कार जारी रहेगा। सरकार समस्या सुलझाने के बजाय चिकित्सकों का शोषण करने पर उतर आई है, जिसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। डॉ. रेनू भाटिया ने कहा कि बकाया करीब 500 करोड़ रुपये देने के बजाय अपनी कमियां छिपाने के लिए सरकार नोटिस दे रही है। जिले के 10 सदस्यों को नोटिस देकर एक अस्पताल को पैनल से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की ओर से सभी नोटिसों का जवाब दिया जा चुका है। इसके बावजूद अंबाला और पानीपत में छापे के दौरान अस्पताल संचालकों से अभद्रता तक की गई। आईएमए इसकी निंदा करता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महज 30 प्रतिशत भुगतान किया है। करीब 70 प्रतिशत का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आयुष्मान का विस्तार कर इसमें चिरायु भी शामिल की गई है। जिले में करीब 14 लाख से अधिक लोग इसके दायरे में हैं। ऐसे में आयुष्मान कार्ड व चिरायु कार्ड से इलाज लेने वाले सबसे अधिक हैं। सरकार की ओर से भुगतान नहीं किए जाने के कारण हमें अस्पताल संचालन में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed