{"_id":"5e4998418ebc3ee61045f2cd","slug":"illegal-occupation-of-up-to-80-feet-in-auto-market-action-will-now-be-taken-hisar-news-rtk5425922102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मार्केट में 80 फुट तक अवैध कब्जा, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो मार्केट में 80 फुट तक अवैध कब्जा, अब होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Illegal occupation of up to 80 feet in auto market, action will now be taken
- फोटो : Hisar
एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट अतिक्रमण की जद में है। यहां दुकानदारों व कबाड़ियों ने 80 फुट तक अवैध कब्जा कर रखा है। मार्केट की कई गलियों में से तो अतिक्रमण के कारण आवागमन तक मुश्किल हो गया है। कबाड़ में खरीदी गईं गाड़ियों से लेकर बसों तक का मलबा खुलेआम सड़कों पर ही पड़ा नजर आता है। मगर अब नगर निगम प्रशासन ने ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले दुकानदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी की ओर से कर्मचारियों को ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने से संबंधी मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दुकानदारों से आह्वान किया जाएगा कि वह अपने स्तर पर ही अतिक्रमण व कबाड़ हटाकर सड़कों को खाली कर दें। अगर एक सप्ताह में दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो इसके बाद जेसीबी से दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखा सामान जब्त करने का अभियान चलेगा।
ऑटो मार्केट फेज थ्री में भी बदतर हालात
पुरानी ऑटो मार्केट के साथ नए बने फेज थ्री में भी अतिक्रमण के कारण बदतर हालात हैं। चारों तरफ कबाड़ रखा होने के कारण मार्केट की सुंदरता भी बिगड़ी हुई है, वहीं यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ऑटो मार्केट अतिक्रमण के कारण काफी बदसूरत हो गई है। चारों तरफ अव्यवस्था बनी हुई है। नगर निगम प्रशासन को यहां हालात सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।
- भीम महाजन, पूर्व डिप्टी मेयर
ऑटो मार्केट में गाड़ी लेकर जाने पर आवागमन में काफी दिक्कत होती है, क्योंकि दुकानों के बाहर 80 से 100 फुट तक भी दुकानदारों का ही सामान रखा हुआ होता है। अतिक्रमण हटाना चाहिए।
- सुभाष कुलचानिया, व्यवसायी
हिसार की ऑटो मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है। इसमें सड़कों पर रखा कबाड़ अव्यवस्था बनाए हुए हैं। दुकानदारों को समझाकर निगम प्रशासन को अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
- मनोज जैन, व्यवसायी
ऑटो मार्केट में जब भी जाना होता है तो दुकानों के बाहर सड़कों पर ही कबाड़ व अन्य सामान रखा मिलता है। इससे बड़ी परेशानी होती है। इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, ताकि मार्केट की सुंदरता बढ़ सके।
- भूपेंद्र कासनिया, व्यवसायी।
ऑटो मार्केट में अतिक्रमण की भरमार है। मैंने कर्मचारियों को मुनादी करवाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। पहले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया जाएगा। फिर भी हालात नहीं सुधरे तो अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम