फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If they do not figure in the 2002 list, they are infiltrators; get the names of such people struck off the voters' list: Archana.

साल 2002 की किसी सूची में रिकॉर्ड नहीं तो घुसपैठिए, ऐसे लोगों के वोट कटवाएं : अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
If they do not figure in the 2002 list, they are infiltrators; get the names of such people struck off the voters' list: Archana.
महाराजा अग्रसेन भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीक
हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों का रिकॉर्ड वर्ष 2002 में देश की किसी सूची में नहीं है वे सभी घुसपैठिए हैं। वे घुसपैठ कर यहां आए हैं। उनके वोट कटवाने का काम करें। हिसार में हारी हुई विधानसभा तथा लोकसभा सीट को जीतने के लिए अभी से काम शुरू कर दें। जल्द ही पार्टी का नया पोर्टल लॉन्च किया जाएगा जिसमें वॉलंटियर्स को भी जोड़ा जाएगा। सभी को सेवा के दायित्व सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता का शनिवार को पहली बार हिसार पहुंचने पर स्वागत किया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2029 की जीत के लिए कार्यकर्ता कल से ही कार्यालय छोड़कर फील्ड में उतर जाएं। कार्यकर्ता केवल अपने बूथ की चिंता करें। बूथ जीत लिया तो विधानसभा भी जीत लेंगे।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना होगा।एसआईआर में मृत लोगों के वोट काटे जाएंगे। कांग्रेस तथा टीएमसी के लोगों ने तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए बांग्लादेशियों के वोट बनवा दिए। हम घुसपैठियों के वोट कटवाकर शुद्ध मतदाता सूची बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन 42 सीटों पर हम हारे हैं उन्हें लेकर लगातार रणनीति बनाई जा रही है। वहां नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। भाजपा हरियाणा का पोर्टल लॉन्च कर नए लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। विकसित भारत, विकसित हरियाणा और विकसित विधानसभा के लक्ष्य के साथ हमने काम शुरू कर दिया है।


हुड्डा ने हरियाणा की जमीनें अपने दामाद को सौंप दी थीं

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर की थी। अब कांग्रेस के लोग किस मुंह से लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। देश के हजारों लोगों ने आपातकाल के दौरान अपनी कुर्बानी दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हरियाणा की जमीनें अपने दामाद को सौंप दी थीं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। राहुल गांधी मुद्दों पर आवाज नहीं उठाते। भाजपा और आरएसएस का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed