फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the score increases by even one mark during re-evaluation, the fee will be refunded, and students will be able to view their answer sheets

Hisar News: पुनर्मूल्यांकन में 1 अंक भी बढ़ा तो वापस मिलेगी फीस, कॉपी देख सकेंगे विद्यार्थी

Tue, 30 Jun 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 30 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
If the score increases by even one mark during re-evaluation, the fee will be refunded, and students will be able to view their answer sheets
हिसार का सीबीएसई स्कूल।
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए पहले से अधिक पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाया है। बोर्ड ने पहली बार ऐसी व्यवस्था लागू की है जिसके तहत यदि किसी विद्यार्थी के पुनर्मूल्यांकन के बाद भी अंक नहीं बढ़ते हैं तब भी वह क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण कर सकेगा। पुनर्मूल्यांकन के दौरान किसी विद्यार्थी का एक नंबर भी बढ़ता है तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा कराई गई 25 रुपये की फीस लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपनी शंकाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। जिन विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था और अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क उत्तर पुस्तिका के भौतिक निरीक्षण के लिए लिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ते हैं उन्हें किसी क्षेत्रीय कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे विद्यार्थियों का अपडेटेड रिजल्ट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया गया है जहां से वे संशोधित अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है उनके लिए डिजिलॉकर पर नया परिणाम उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं तो उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed