Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the problems of road, electricity and water are not resolved then a demonstration will be held in Agroha

Hisar News: सड़क, बिजली, पानी की समस्या का समाधान नहीं किया तो अग्रोहा में किया जाएगा प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
If the problems of road, electricity and water are not resolved then a demonstration will be held in Agroha
अग्रोहा। अग्रोहा में जन प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अग्रोहा की समस्याओं पर विचार- विमर्श किया गया। बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को कहा कि अग्रोहा में बिजली व पानी की भारी किल्लत है। थोड़ी सी बारिश में अग्रोहा की सर्विस रोड पानी से भर गई है और बरसाती नाले बंद पड़े हैं। अग्रोहा धाम व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की सर्विस रोड पर करीब 2 फुट पानी भरा हुआ है। अग्रोहा धाम के आने वाले यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में आने-जाने वाले मरीजों को बड़ी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अग्रोहा में चहुंमुखी विकास की बात करती है, लेकिन अग्रोहा में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है। जबकि अग्रोहा में अनेकों बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्र के कई मंत्री, मुख्यमंत्री तक आ चुके है। अग्रोहा में सिर्फ घोषणा के सिवाय कोई काम तक नहीं है। गर्ग ने कहा कि सरकार ने यदि अग्रोहा में सड़क, बिजली, पानी व बरसाती नाले की समस्या का समाधान नहीं किया तो अग्रोहा में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में चूडियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, ऋषि राज गर्ग, पवन गर्ग, रवि सिंगला, ईश्वर, सुभाष अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, स्वरूपचंद सिंगला, लाल चंद्र बंसल, रमेश गोयल, विपिन गर्ग ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed