फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the employee gets hurt while catching the animal, then the corporation will get the treatment done.

पशु पकड़ते समय कर्मचारी को आई चोट तो निगम प्रशासन कराएगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
If the employee gets hurt while catching the animal, then the corporation will get the treatment done.
निगम आयुक्त अशोक गर्ग पशु पकड़ो टीम के सदस्यों के साथ मीटिंग करते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। निगम प्रशासन पूरी तरह से पशु पकड़ने वाली टीम के साथ खड़ा है। टीम अच्छा कार्य कर रही है। अभियान के दौरान पशु पकड़ते समय अगर किसी कर्मचारी को चोट लगती है या कोई हादसा होता है तो निगम प्रशासन अपने खर्च पर उसका उपचार करवाएगा। उपचार के दौरान वेतन सहित छुट्टी कर्मचारी को मिलेगी। यह कहना है निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग का। वे शनिवार को निगम के मुख्य सभागार में पशु पकड़ने वाली टीम के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त बेलिना, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, एएसआई राहुल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने निगमायुक्त को बताया कि पशु पकड़ो टीम के साथ लगाए गए पुलिसकर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं। शनिवार को एक पुलिसकर्मी टीम को दिया गया। सदस्यों ने बताया कि पुलिस राइडर आज तक नहीं आए हैं, यदि पुलिस अपनी जिप्सी व राइडर के साथ आए तो अभियान को ओर तेज व सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। इस पर निगमायुक्त ने एसपी से फोन पर बात की। एसपी ने आश्वासन दिया कि नियमित रूप से पुलिसकर्मियों व राइडर की ड्यूटी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कर्मचारियों ने निगमायुक्त के समक्ष मांग रखी कि पशु पकड़ने के लिए दो गाड़ियां होनी चाहिए। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि निगम प्रशासन ने एक गाड़ी किराये व एक गाड़ी नई खरीदने को लेकर टेंडर लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed