{"_id":"6771a3444e1f03c4bf01aa75","slug":"if-sp-continues-to-refuse-to-meet-cm-will-be-weak-hisar-news-c-21-hsr1005-534682-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसपी मिलने से इन्कार करे रहे तो सीएम कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसपी मिलने से इन्कार करे रहे तो सीएम कमजोर
विज्ञापन
नारनौंद। बुडाना गांव में हुए डबल मर्डर में ग्रामीणों को न्याय मिलना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री एसपी से मिलने के लिए पंचायत को भेजते हैं और एसपी मिलने से इन्कार कर रहे हैं तो इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री कमजोर है या फिर कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है।
उक्त शब्द हिसार लोकसभा के सांसद जयप्रकाश ने बुडाना धरने पर पहुंचकर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। वो गांव बुडाना दोहरे हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिलने के रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि हांसी में मर्डर होता है तो वहां पर सरकार एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करती है और नारनौंद के गांव बुडाना में हत्या होती है तो सरकार यहां पर इन परिवारों की कोई सहायता नहीं करती है। प्रशासन और सरकार ने बातचीत करके इन पीड़ित परिवारों को रोजगार और सहायता राशि उपलब्ध करवा देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे दुश्मनी, डकैती या फिर लालच हो सकता है लेकिन यहां पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। गांव और खाप के लोग इस कड़कड़ाती हुई ठंड में न्याय के लिए बैठे हुए हैं। सरकार इनको अनदेखा कर रही है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात करेंगे।