फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If Diwali tip is not given then the sanitation workers throw garbage in front of the houses

Hisar News: नहीं दी दिवाली की बख्शीश तो घरों के आगे कचरा फेंक कर चले सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
If Diwali tip is not given then the sanitation workers throw garbage in front of the houses
अर्बन एस्टेट टू में घर के आगे फेंका हुआ कचरा। स्रोत जागरूक पाठक
हिसार।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट-टू में मंगलवार को दिवाली की बख्शीश देने से मना कर दिया तो कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी घरों के आगे कचरा फेंककर चली गई। सफाई कर्मचारियों की इस कार्यप्रणाली से एरिया के लोगों में काफी रोष है।
अर्बन एस्टेट टू निवासी सीपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सफाई कर्मचारी उनके घर पहुंचे और दिवाली की बख्शीश मांगने लगे। इस पर उन्होंने उन्हें बख्शीश दे दी। दोपहर बाद घरों से कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी उनके घर के पास आई और गाड़ी पर तैनात कर्मचारी दिवाली की बख्शीश की डिमांड करने लगे। सीपी शर्मा ने बताया कि उन्होंने उक्त सफाई कर्मचारियों से कहा कि वह सुबह आने वाले सफाई कर्मचारियों को बख्शीश दे चुके हैं और उन्होंने दोबारा से बख्शीश देने से मना कर दिया। इसके बाद उक्त सफाई कर्मचारी उनके घर के आगे कचरा फेंककर चले गए।
विज्ञापन

गली में कभी सफाई के लिए नहीं आए पर बख्शीश लेने तुरंत पहुंचे
वहीं आजाद नगर की एक गली में सफाई कर्मचारी एक घर में दिवाली की बख्शीश मांगने पहुंचे। इस पर घर के मालिक ने कहा कि तुम कभी गली में सफाई के लिए नहीं आते तो आज कैसे आ गए। यह सुनकर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अभी इस एरिया में लगाया है। मकान मालिक ने कहा कि पहले सफाई के लिए आओ, फिर दिवाली पर बख्शीश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहबाजारी टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, मौके पर मौजूद वकीलों ने मांगा नोटिस तो लौटी
उधर निगम की तहबाजारी टीम मंगलवार को ग्रोवर मार्केट में किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची। वहां अतिक्रमण करने वालों के वकीलों ने निगम अधिकारियों से नोटिस मांगा, जिस पर टीम बिना अतिक्रमण हटाए वहां से लौट आई। निगम को शिकायत मिली थी कि ग्रोवर मार्केट की पार्किंग में टीन शेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed