फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If 20 lakh rupees were not given then six bullets were fired at the house.

20 लाख रुपये नहीं दिए तो मकान पर छह गोलियां दागीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
If 20 lakh rupees were not given then six bullets were fired at the house.
बरवाला। गांव राजली में वीरवार दोपहर को एक व्यक्ति ने फायरिंग करते हुए एक के बाद एक छह गोलियां चलाई। सभी गोलियां मकान में लगे शीशे में लगी। गोली चलने से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व जांच में जुट गए।
विज्ञापन

राजली निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर को अपने घर पर था तभी गांव राजली का चरण सिंह उर्फ डडू व गांव सरसौद का सिटू मोटरसाइकल पर सवार होकर दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे उसके मकान पर आए। उससे 20 लाख रुपये देने की बात कही। पैसे न देने पर उन्होंने उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अशोक के मना करने पर दोनों ने पिस्तौल निकाली व चरण सिंह ने उसके मकान की तरफ करीबन पांच से छह फायर कर दिए गोलियां उसके मकान के शीशे में लगी। अशोक के अनुसार उसने बचने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर मोटरसाइकल पर सवार होकर दोनों भाग गए। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मौके से पुलिस ने गोलियों के पांच खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर गांव राजली निवासी चरण सिंह उर्फ डडू व गांव सरसौद के सिटू के खिलाफ धारा 387, 452, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed