फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ideas of 81 students of Hisar district were selected

Hisar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में हिसार जिले के 81 छात्रों के आइडिया चयनित

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ideas of 81 students of Hisar district were selected
हिसार। सत्र 2024-25 में इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत प्रदेश के 814 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए हैं। इनमें से हिसार जिले के सर्वाधिक 81 विद्यार्थियों के आइडिया सलेक्ट हुए हैं। अब भारत सरकार की नीति आयोग की इंस्पायर योजना के तहत इन चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे सभी विद्यार्थी अपने-अपने माॅडल पर काम शुरू कर सकें। इसके बाद पहले जिला स्तर पर कंपीटिशन होगा।
विज्ञापन

हिसार से शिक्षा विभाग ने इस सत्र में 1,332 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया पोर्टल पर अपडेट कर मुख्यालय को भेजे थे। इनमें से 81 आइडिया चयनित हुए हैं। इनमें 56 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी है और 25 प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए बजट विद्यार्थी के अकाउंट में दिया जा रहा है, ताकि सभी आसानी से अपने मॉडल बना सकें। इंस्पायर योजना से विद्यार्थियों के नवाचारों को उभारना है, ताकि कोई विद्यार्थी आइडिया होते हुए भी पिछड़े ना। इससे वह छात्र आगे बढ़ सकता है। जिला स्तर के बाद राज्य और उसके बाद नेशनल कंपीटिशन होगा। नेशनल स्तर पर टॉप 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

इस योजना से यह भी पता चलता कि विद्यार्थी में पढ़ाई के साथ नवाचार हैं या नहीं। अगर किसी के पास अच्छा आइडिया है तो इसके जरिए वह अपने टैलेंट को दिखा सकता है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सत्र के शुरुआत में आवेदन करवाए गए थे। उस दौरान सभी स्कूलों से विद्यार्थियों के आइडिया को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चयन = 814
राजकीय स्कूल - 565 (1 केंद्रीय विद्यालय , 1 सैनिक स्कूल )
प्राइवेट स्कूल - 249
सबसे अधिक चयन हिसार- 81
दूसरे नंबर पर चयन गुरुग्राम -77
तीसरे नंबर पर चयन फतेहाबाद - 74

जिले के 81 विद्यार्थियों के आइडिया इंस्पायर योजना के तहत चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को माडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर कपीटिशन होगा। सत्र 2023-24 में भी इंस्पायर योजना के तहत प्रदेश के 53 विद्यार्थियों के आइडिया सलेक्ट हुए थे। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed