Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IAS daughter-in-law performed the housewarming ceremony with a pot on her head, Kuldeep touched his elder brother's feet, and the foundation stone of Ch. Bhajanlal Memorial Gate was also laid

Hisar News: आईएएस बहू ने सिर पर कलश रख किया गृहप्रवेश, कुलदीप ने बड़े भाई के छुए पैर, चौ. भजनलाल स्मृति द्वार का भी हुआ शिलान्यास

Thu, 12 Nov 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
IAS daughter-in-law performed the housewarming ceremony with a pot on her head, Kuldeep touched his elder brother's feet, and the foundation stone of Ch. Bhajanlal Memorial Gate was also laid
आदमपुर में सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश करतीं पूर्व सांसद की पुत्रवधू परी बिश्नोई। संवाद
संजय बांगड़वा
विज्ञापन

आदमपुर(हिसार)। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की कर्मभूमि आदमपुर मंडी बुधवार को बिश्नोई परिवार के भव्य आयोजन की गवाह बनी। मौका था वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के राजस्थानी शैली में बने नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश समारोह का। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई की पत्नी आईएएस परी बिश्नोई ने सिर पर मिट्टी का कलश रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गृह प्रवेश किया।
वहीं कुलदीप बिश्नोई ने अपने बड़े भाई चंद्रमोहन बिश्नोई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुबह सूर्योदय के साथ ही बिश्नोई रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-यज्ञ और पाहल की रस्में शुरू हुईं। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, ग्रामीण और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं।
विज्ञापन

गृह प्रवेश समारोह के बाद जिला परिषद हिसार की ओर से निर्मित होने वाले युगपुरुष बिश्नोई रत्न चौ. भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने इसकी आधारशिला रखी। इस मौके पर पंचकूला विधायक चंद्रमोहन, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक दूडाराम, जिला परिषद हिसार के चेयरमैन सोनू सिहाग, पार्षद वीर सिंह राहड़ और पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र साहू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मेहमानों का परिवार ने किया स्वागत
समारोह में कुलदीप बिश्नोई और उनका परिवार मेहमानों का स्वागत करता नजर आया। परिवार के सदस्यों ने समर्थकों और ग्रामीणों को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। भोजन पंडालों में पहुंचकर आम लोगों के साथ मुलाकात भी की। दूर-दराज से आए समर्थकों ने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और नवनिर्मित आवास को देखा। भवन के निचले हिस्से में बना थिएटरनुमा मीटिंग हॉल आकर्षण का केंद्र रहा। यहां कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो प्रदर्शित किए गए।
शाही दावत और एक जैसा मेन्यू
समारोह में पहुंचे हजारों मेहमानों के लिए पारंपरिक पकवानों की व्यवस्था की गई थी। करीब 20 मन शुद्ध देसी घी से हलवा तैयार किया गया। इसके अलावा कढ़ी-चूरमा सहित कई व्यंजन परोसे गए। खास बात यह रही कि सभी मेहमानों के लिए भोजन का मेन्यू एक समान रखा गया था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भजनलाल का सम्मान किया : संपत सिंह
कार्यक्रम में पहुंचे इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने चौधरी भजनलाल के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में मतभेद होने के बावजूद वे भजनलाल का बहुत सम्मान करते थे। जब भी किसी ने उनके खिलाफ अपशब्द कहे, उन्होंने आगे आकर इसका कड़ा विरोध किया।
चुनाव हारने के बाद भी 150 करोड़ के काम मंजूर कराए : भव्य
मीडिया से बातचीत में भव्य बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने 2022 से 2024 तक विधायक रहते हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए थे। पिछले दो वर्षों में चुनाव हारने के बावजूद करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर करवाए हैं। उन्होंने कहा कि वे काम गिनाने के बजाय उन्हें पूरा करवाने में विश्वास रखते हैं। जनता उनके कार्यों से परिचित है।
--
साथ दिखा पूरा परिवार

समारोह में कुलदीप बिश्नोई की बहन रोशनी, जीजा अनूप, बड़े भाई चंद्रमोहन बिश्नोई, सीमा बिश्नोई, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, आईएएस परी बिश्नोई, सिद्धार्थ बिश्नोई, सताक्षी बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव दूडाराम, चैतन्य, सृष्टि अरोड़ा और द्वारका प्रसाद मौजूद रहे।

इन्होंने भी की शिरकत
इसके अलावा पूर्व विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर प्रवीण पोपली, चेयरमैन रवि सैनी, हैफेड चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा, जगदीश जिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदफुला, पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, एचपीएससी मेंबर ज्योति बेंदा, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल भादू, निहाल सिंह गोदारा, सुभाष देहडू, बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान जगदीश, बिश्नोई सभा पंचकूला के प्रधान एलआर गोदारा और राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज जाखड़ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed