फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hurt by wrong company of wife, young man hanged himself

पत्नी की गलत संगत से आहत होकर युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wrong company of wife, young man hanged himself
हिसार। जिले के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार रात पत्नी की गलत संगत से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि उसके भाई-भाभी में अक्सर झगड़ा होता था, कई बार पंचायत भी हुई। आरोप है कि उसकी भाभी एक युवक के साथ मिलकर उसके भाई को मारने की धमकी देती थी। उसकी भाभी का चरित्र सही नहीं है। इससे आहत होकर उसके भाई ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से पैंसिल से लिखा सुसाइड नोट मिला है। उसमें मृतक ने लिखा कि उसकी पत्नी की संगत गलत है। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। दोनों मिलकर उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed