फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hurt by being humiliated in panchayat, youth hangs himself to death

पंचायत में अपमानित होने से आहत युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hurt by being humiliated in panchayat, youth hangs himself to death
हिसार। पंचायत में हुए अपमान से आहत होकर मंगलवार रात को घर के कमरे में फंदा लगाकर फिरोज खान (26) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में दो लोगों के नाम लिखे हैं, जिनको अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उकलाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता पाला की शिकायत पर काला, सतपाल मेंबर और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभुवाला गांव निवासी पाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा फिरोज प्लंबर था। 29 सितंबर की रात को गांव के शीतला माता मंदिर में पानी की मोटर चोरी हुई थी। अगले दिन गांव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रमिंदर सिंह व गांव के अन्य लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में मेरे बेटे फिरोज ने कबूल किया कि पानी की मोटर उसने चोरी नहीं की। चोरी गांव के सुनील और अन्य ने की है। मैंने यह मोटर उनसे 800 रुपये में खरीदी है।
विज्ञापन

बेटे ने पंचायत में कहा कि जब भी चोरी करने वाले युवक मिलेंगे उनको पंचायत में लाकर पेश कर दूंगा। पंचायत में हुए अपमान के बाद उनका बेटा गुमशुम रहने लगा। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। रात करीब 8.45 बजे कमरे में बर्तन गिरने की आवाज आई। इस पर पत्नी बाला के साथ कमरे में गया तो देखा कि बेटे ने पंखे के हुक में चुन्नी के जरिये फंदा लगा रखा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बुधवार दोपहर को डीएसपी रोहताश नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। डीएसपी रोहताश का कहना है कि शिकायत के आधार पर सतपाल, काला और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लिखा सुसाइड नोट में
मैंने मोटर नहीं खोली। पंचायत में मेरी बात का विश्वास नहीं किया। पंचायत मेंबर सतपाल और काला डेरी वाला और अन्य मेरी मौत के जिम्मेदार है। मां-पापा मुझे माफ करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed