फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Humen trafficking

70 हजार में दो बहनों को बेच दिया

Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Humen trafficking

काम की तलाश में हिसार आई दो सगी बहनों को 70 हजार रुपये में बेचने

विज्ञापन
का मामला सामने आया है। इनमें एक नाबालिग है तथा दूसरी बालिग है। पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में दोनों लड़कियों के बयान दर्ज करवा नाबालिग लड़की की शिकायत पर मानव तस्करी व बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए अभियुक्त चौधरीवास निवासी सीताराम व जगान गांव निवासी खेमचंद हैं।

शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वे गुवाहटी असम की रहने वाली हैं। किसी ने बताया कि हिसार स्थित एक फैक्टरी में उन्हें काम मिल जाएगा। इसी के चलते वे हिसार पहुंच गईं। हिसार आने के बाद उनकी मूल रूप से जगान निवासी हाल महाबीर कॉलोनी में रहने वाले खेमचंद से मुलाकात हुई। खेमचंद ने उन्हें तीन चार दिन तक अपने घर बंधक बनाकर रखा और फिर बेच दिया।

उसने बताया कि खेमचंद ने उसकी बहन को चौधरीवास निवासी सीताराम को 70 हजार रुपये में बेचा। खरीद फरोख्त की दलाली चौधरीवास के कुलदीप ने की। आरोप है कि 70 हजार रुपये भी फिलहाल उसके पास ही थे। उसे (शिकायतकर्ता नाबालिग को) उन्होंने नहला के किसी व्यक्ति को बेच दिया। हालांकि उसकी पेमेंट उनके पास नहीं आई थी। बताया गया है कि उसे वहां भी आगे कहीं बेचा जाना था।

गांव के लोगों ने बताया कि हाल ही में असम की लड़की को सीताराम खरीदकर लाया था। वह मौका पाकर घर से भाग निकली। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की आरोप लगा रही थी कि वे उसे काम दिलवाने के बहाने से लाए थे मगर यहां आने के बाद उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया इसलिए वह यहां नहीं रहना चाहती।

पुलिस के अनुसार शिकायत में लड़की ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकली तो गांव के बस स्टैंड पर पहुंचने की शायद सीताराम को भनक लग गई। सीताराम के परिजन उसे बस स्टैंड से वापस बहला कर घर ले आए। लड़की के पास मोबाइल फोन था। उसने 100 नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस जब पहुंची तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने लड़की को वहां से छुड़वा लिया। लड़की ने पुलिस को अपनी बहन के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया।

खेमचंद व सीताराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कुलदीप की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मामले की जांच की जा रही है। - ललित, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed