फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Humanity is ashamed... When the fifth child was a daughter, she was thrown into the bushes; the parents said they are unable to raise the children.

Hisar News: इंसानियत शर्मसार...पांचवीं संतान बेटी हुई तो झाड़ियों में फेंकी, माता-पिता बोले-बच्चों को पालने में हैं असमर्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Humanity is ashamed... When the fifth child was a daughter, she was thrown into the bushes; the parents said they are unable to raise the children.
अग्रोहा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची। 
हिसार। अग्रोहा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पांचवीं संतान बेटी होने पर जन्म के एक दिन बाद ही नवजात को उसके माता-पिता ने मरने के लिए जलघर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नवजात को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान दूसरे नवजात की मां ने बच्ची को स्तनपान कराया। फिलहाल बच्ची नवजात गहन देखभाल इकाई (नीकू) में दाखिल है।
विज्ञापन

दोपहर बाद पुलिस के द्वारा ढूंढ निकाले गए बिहार निवासी दंपती ने बताया कि वे लोग मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। पांचवीं संतान बेटी हुई तो बच्चे के पालन-पोषण में असमर्थ होने के कारण उसे झाड़ियों में फेंक दिया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए नवजात के टेस्ट किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। प्राथमिक जांच में बच्ची स्वस्थ है।
विज्ञापन


नवजात के झाड़ियों में मिलने के बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी खंगाले और पिछले 48 घंटे में हुई डिलीवरी का ब्योरा आसपास के अस्पतालों से जुटाया। इस दौरान पता चला कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रूपा नाम की महिला ने रविवार को बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार सुबह जच्चा-बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने महिला के फोन नंबर पर संपर्क कर उससे बातचीत की तो उसने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति लेगी अंतिम फैसला
पुलिस पूछताछ में पता चला कि बच्ची की मां और पिता ने ही उसे झाड़ियों में फेंका था। इसके बाद पुलिस ने दंपती को थाने में तलब किया। थाने में नवजात के माता-पिता ने बताया कि उसके पहले चार बच्चे हैं। पांचवीं संतान बेटी हुई। वे मजदूरी करते हैं, ऐसे में वे पांच बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर सकते थे, इसलिए ऐसा कदम उठाया। बाल संरक्षण समिति की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
वर्जन
परिवार की पहचान के बाद बाल संरक्षण समिति की टीम को मौके पर बुलाया गया है। बच्ची को अभिभावकों के हवाले करने पर बाल संरक्षण समिति ही फैसला लेगी।
रिसाल सिंह, थाना प्रभारी, अग्रोहा।

अग्रोहा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची। 

अग्रोहा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed