फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Huda sector, Huda sector RWA, Huda sector RWA Hisar, Huda sector RWA protest, Hisar

रुपये खर्च कर ग्रेस के लिए आए थे सेक्टर्स में, निगम में तो सभी भेड़ एक जैसी

Fri, 22 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 22 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Huda sector, Huda sector RWA, Huda sector RWA Hisar, Huda sector RWA protest, Hisar
सेक्टर 16- 17 में हुडा सेक्टरों के हुडा में शामिल करने का विरोध जताते लोग। - फोटो : buraeau

हिसार हुडा सेक्टर्स को नगर निगम के हैंडओवर करने का विरोध करने के मामले पर शहर की सभी सेक्टर्स की आरडब्ल्यूए एकजुट हो गई हैं। ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर में सभी सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में हुडा के सेक्टर्स को निगम को हैंडओवर करने का विरोध किया गया। सभी आरडब्ल्यूए इसके विरोध में शुक्रवार को अपने अपने पदाधिकारियों को काली राखी बांधेंगे। इसके बाद सोमवार को 11 बजे हुडा कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। मंगलवार को डीसी के माध्यम से सरकार के पास ज्ञापन भेजा जाएगा। पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि अगर हुडा को निगम में हैंडओवर करने का सरकार फैसला वापस नहीं लेती तो ऑल सेक्टर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर सकती है।

विज्ञापन


सेक्टरवासी बोले ग्रेस के लिए खरीदे थे महंगे प्लॉट
मीटिंग में बारी-बारी सभी सेक्टर के पदाधिकारी बोले। पदाधिकारियों ने कहा कि वे ग्रेस (चमक-धमक) के लिए महंगे प्लॉट खरीदकर सेक्टर में रहने के लिए आए थे। उनके पैसों से हुडा अथॉरिटी अमीर हुई है। आज उन्हें निगम के हैंडओवर किया जा रहा है। वहां तो पहले ही बजट की कमी है। वहां तो फिर सभी भेड़ एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कतई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


अलग बजट या यूनिट बनाकर निकल सकता है समाधान
मीटिंग में यह बात भी सामने आई कि सरकार सेक्टर्स को अगर निगम में देना भी चाहती है तो सेक्टर्स के लिए अलग से बजट रखें। सरकार से ग्रांट मिले। हमारी पैसे जैसे डेवलेपमेंट फीस, सहित कई तरह के अलग अलग मद में पैसा एकत्रित होता है जो निगम के सभी कॉलोनियों में भी लगेगा। यह गलत है। सेक्टरवासियों का पैसा सेक्टर्स पर ही खर्च हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में जाएंगे तो भी काली काली राखी बांधकर
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान यशवीर मलिक ने बताया कि सभी सेक्टरवासी इसका विरोध कर रहे हैं। हम अपना शांतिपूर्वक तरीके से विरोध दर्ज करवाएंगे। अगर कोई आरडब्ल्यूए का सदस्य हुडा कार्यालय में भी जाता है तो वह काली पट्टी अथवा राखी बांधकर जाएगा। शुक्रवार से घर घर पर पहुंचकर काली पट्टी बांधी जाएगी।

यह रहे मौजूद
अर्बन इस्टेट वाइस प्रेजीडेंट दिनेश, रमेश चुघ, ओमप्रकाश खर्ब, सेक्टर 13 एमएस कुंडू व प्रधान सुभाष सैनी, बलजीत सिंह, सेक्टर 1-4 से कर्नल चतर सिंह गोयत, सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल व प्रवीन जैन, पीएलए से ओपी सहरावत, सतपाल सिंह ठाकुर, शमशेर सिंह, आरएस रावत, अर्बन स्टूट टू से आरसी मक्कड़, सेक्टर 15 प्रधान रामेहर मलिक, बीसी मलिक, सेक्टर 16-17 यशवीर मलिक, वाइस प्रेजीडेंट पृथ्वी राज तनाम, भगवान सिंह, वीके जैन, शिशुपाल सैनी, बलबीर सिंह लाठर, सतबीर कुंडू, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, वेदप्रकाश सिंह सिहाग, सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए प्रधान इंजी रविंद्र, डॉ. सुभाष लोहान, एमएस पानू, मेेला ग्राउंड से विनोद तोशावड़ सहित कई सेक्टरवासी मौजूद थे।


उधर निगम ईओ बोले, नोटिफिकेशन पहुंचा, हैंडओवर करना हुडा का काम
नगर निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन कार्यालय में पहुंच गया है। अब सेक्टर्स का पूरा रिकॉर्ड व नक्शे सौंपना हुडा का काम है। हुडा हैंडओवर करेगा हम तो टेकओवर करने वाले हैं। अगर इसके बावजूद भी वे हैंडओवर नहीं करते तो निगम लेटर लिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed