रुपये खर्च कर ग्रेस के लिए आए थे सेक्टर्स में, निगम में तो सभी भेड़ एक जैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार हुडा सेक्टर्स को नगर निगम के हैंडओवर करने का विरोध करने के मामले पर शहर की सभी सेक्टर्स की आरडब्ल्यूए एकजुट हो गई हैं। ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर में सभी सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में हुडा के सेक्टर्स को निगम को हैंडओवर करने का विरोध किया गया। सभी आरडब्ल्यूए इसके विरोध में शुक्रवार को अपने अपने पदाधिकारियों को काली राखी बांधेंगे। इसके बाद सोमवार को 11 बजे हुडा कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। मंगलवार को डीसी के माध्यम से सरकार के पास ज्ञापन भेजा जाएगा। पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि अगर हुडा को निगम में हैंडओवर करने का सरकार फैसला वापस नहीं लेती तो ऑल सेक्टर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर सकती है।
सेक्टरवासी बोले ग्रेस के लिए खरीदे थे महंगे प्लॉट
मीटिंग में बारी-बारी सभी सेक्टर के पदाधिकारी बोले। पदाधिकारियों ने कहा कि वे ग्रेस (चमक-धमक) के लिए महंगे प्लॉट खरीदकर सेक्टर में रहने के लिए आए थे। उनके पैसों से हुडा अथॉरिटी अमीर हुई है। आज उन्हें निगम के हैंडओवर किया जा रहा है। वहां तो पहले ही बजट की कमी है। वहां तो फिर सभी भेड़ एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कतई नहीं होने देंगे।
अलग बजट या यूनिट बनाकर निकल सकता है समाधान
मीटिंग में यह बात भी सामने आई कि सरकार सेक्टर्स को अगर निगम में देना भी चाहती है तो सेक्टर्स के लिए अलग से बजट रखें। सरकार से ग्रांट मिले। हमारी पैसे जैसे डेवलेपमेंट फीस, सहित कई तरह के अलग अलग मद में पैसा एकत्रित होता है जो निगम के सभी कॉलोनियों में भी लगेगा। यह गलत है। सेक्टरवासियों का पैसा सेक्टर्स पर ही खर्च हो।
ऑफिस में जाएंगे तो भी काली काली राखी बांधकर
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान यशवीर मलिक ने बताया कि सभी सेक्टरवासी इसका विरोध कर रहे हैं। हम अपना शांतिपूर्वक तरीके से विरोध दर्ज करवाएंगे। अगर कोई आरडब्ल्यूए का सदस्य हुडा कार्यालय में भी जाता है तो वह काली पट्टी अथवा राखी बांधकर जाएगा। शुक्रवार से घर घर पर पहुंचकर काली पट्टी बांधी जाएगी।
यह रहे मौजूद
अर्बन इस्टेट वाइस प्रेजीडेंट दिनेश, रमेश चुघ, ओमप्रकाश खर्ब, सेक्टर 13 एमएस कुंडू व प्रधान सुभाष सैनी, बलजीत सिंह, सेक्टर 1-4 से कर्नल चतर सिंह गोयत, सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल व प्रवीन जैन, पीएलए से ओपी सहरावत, सतपाल सिंह ठाकुर, शमशेर सिंह, आरएस रावत, अर्बन स्टूट टू से आरसी मक्कड़, सेक्टर 15 प्रधान रामेहर मलिक, बीसी मलिक, सेक्टर 16-17 यशवीर मलिक, वाइस प्रेजीडेंट पृथ्वी राज तनाम, भगवान सिंह, वीके जैन, शिशुपाल सैनी, बलबीर सिंह लाठर, सतबीर कुंडू, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, वेदप्रकाश सिंह सिहाग, सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए प्रधान इंजी रविंद्र, डॉ. सुभाष लोहान, एमएस पानू, मेेला ग्राउंड से विनोद तोशावड़ सहित कई सेक्टरवासी मौजूद थे।
उधर निगम ईओ बोले, नोटिफिकेशन पहुंचा, हैंडओवर करना हुडा का काम
नगर निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन कार्यालय में पहुंच गया है। अब सेक्टर्स का पूरा रिकॉर्ड व नक्शे सौंपना हुडा का काम है। हुडा हैंडओवर करेगा हम तो टेकओवर करने वाले हैं। अगर इसके बावजूद भी वे हैंडओवर नहीं करते तो निगम लेटर लिखेगा।