फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HU signs agreement with Hyderabad company to promote new variety of millet

Hisar News: बाजरे की नई किस्म को बढ़ावा देने के लिए एचएयू का हैदराबाद की कंपनी से समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
HU signs agreement with Hyderabad company to promote new variety of millet
 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज के साथ कंपनी के अधिकारी व विश्वविद्यालय के अधिकारीग
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की तरफ से विकसित बाजरे की किस्म को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद की कंपनी से समझौता किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और कंपनी की तरफ से निदेशक संजीव रेड्डी ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत कंपनी बाजरे की एचएचबी-67 संशोधित 2 किस्म का बीज तैयार कर किसानों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने गत चार वर्षों के दौरान विभिन्न फसलों की 50 किस्में विकसित की हैं। हमारा प्रयास है कि वैज्ञानिकों की तरफ से किए जाने वाले शोध किसानों के पास शीघ्र पहुंचने चाहिए। वहीं बाजरा अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एचएचबी-67 संशोधित-2 किस्म पहले वाली किस्म एचएचबी 67 संशोधित का जोगिया रोग प्रतिरोधी उन्नत रूपांतरण है। यह संकर किस्म हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के बारानी क्षेत्रों में आम काश्त के लिए 2021 में अनुमोदित की गई थी। एचएचबी-67 संशोधित के नर जनक एच 77/833-2-202 को चिह्नित (मार्कर) सहायक चयन द्वारा जोगिया रोग प्रतिरोधी बनाया गया है। इस नई विकसित संकर किस्म एचएचबी-67 संशोधित-2 में एचएचबी 67 संशोधित के सभी गुण जैसे अतिशीघ्र पकना, शुष्क रोधिता, दाने व चारे की अच्छी गुणवत्ता, अगेती, मध्यम व पछेती बुवाई के लिए उपयुक्तता आदि विद्यमान हैं। इसके दाने व सूखे चारे की औसत उपज क्रमश: 8.0 क्विंटल तथा 20.9 क्विंटल प्रति एकड़ है। यह नई संशोधित संकर किस्म बेहतर प्रबंधन से और भी अच्छे परिणाम देती है व बाजरा की अन्य बीमारियों के रोगरोधी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed