{"_id":"6606fc320fa82c16af06e4e1","slug":"hsvp-officials-in-confusion-regarding-water-rationing-in-sectors-hisar-news-c-21-hsr1005-351268-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टराें में पानी की राशनिंग को लेकर असमंजस में एचएसवीपी के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टराें में पानी की राशनिंग को लेकर असमंजस में एचएसवीपी के अधिकारी
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद नहर में नहरबंदी हो गई है। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के कुछ क्षेत्रों में पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। मगर एचएसवीपी के अधिकारी अभी भी पानी की राशनिंग को लेकर असमंजस में हैं। फिलहाल सेक्टरों में पहले की तरह पानी की सप्लाई दी जा रही है।बता दें कि सिंचाई विभाग की तरफ से 28 मार्च से 20 अप्रैल तक नहरबंदी का शेड्यूल जारी किया है। इसे लेकर विभाग ने सभी संबंधित विभागों को भी अवगत करवा दिया है।
तोशाम रोड जलघर में 15 दिन का पानी है स्टोर
एचएसवीपी के ताशाम रोड पर बने जलघर में 5 टैंक बने हुए हैं, जिनमें 15 दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है। मगर यह नहरबंदी 24 दिन तक चलेगी। ऐसे में अगर इस पानी से ही काम चलाना है तो विभाग को पानी की राशनिंग करनी ही पड़ेगी। वहीं अधिकारियों की मानें तो 6 अप्रैल को नहर में कुछ पानी छोड़ा जाएगा। उसके बाद ही पानी में राशनिंग की जाएगी। एचएसवीपी के एक्सईएन पवन वर्मा के मुताबिक अभी से ही पानी की राशनिंग शुरू की जाएगी। वहीं जेई अनूप के मुताबिक 6 अप्रैल के बाद ही पेयजल आपूर्ति में कटौती की जाएगी। एसडीओ राजेंद्र सिंह भी पानी की राशनिंग को लेकर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
कैमरी रोड जलघर से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी : उधर जनस्वास्थ्य विभाग के आजाद नगर जलघर से पेयजल आपूर्ति में 10-10 मिनट की कटौती की गई है। वहीं कैमरी रोड जलघर से एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई की जाएगी। एसडीओ विजयपाल ने बताया कि यह पानी की राशनिंग 30 अप्रैल से लागू कर दी गई है।