फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSVP contemplating to keep the newly constructed community center of Sector 9-11 with itself

सेक्टर 9-11 के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र को अपने पास ही रखने पर विचार कर रहा एचएसवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
HSVP contemplating to keep the newly constructed community center of Sector 9-11 with itself
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर 9-11 में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र को अपने पास ही रखने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। अगर, उच्चाधिकारी इसे हरी झंडी देते हैं तो इस सामुदायिक केंद्र का रखरखाव व बुकिंग का जिम्मा एचएसवीपी के पास ही होगा।
विज्ञापन

बता दें कि अभी हाल में सेक्टर 9-11 का सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हुआ है। चूंकि यह सेक्टर भी नगर निगम के पास है, तो इस लिहाज से सामुदायिक केंद्र को भी निगम को देने की तैयारी चल रही है। मगर, अभी हाल ही आए संपदा अधिकारी ने इस सामुदायिक केंद्र को विभाग के पास ही रखने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

पांच करोड़ में बनकर तैयार हुआ है सामुदायिक केंद्र
इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर करीब पांच करोड़ खर्च किए गए हैं। इसमें बैंक्वेट हॉल के अलावा जिम व पुस्तकालय की भी सुविधा है। सभी सेक्टरों में बने सामुदायिक केंद्रों में यह सामुदायिक केंद्र सुविधाओं के मामले में सबसे ऊपर है। एचएसवीपी के अधिकारियों की मानें तो इस सामुदायिक केंद्र की सुविधाओं को देखते हुए लोग भी इसकी बुकिंग पर अच्छी-खासी रकम खर्च करने को तैयार हो जाएंगे। ऐसे में इस सामुदायिक केंद्र से विभाग को अच्छी आमदनी भी हो सकती है। साथ ही एचएसवीपी नगर निगम के मुकाबले इसका सही ढंग से रखरखाव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सभी सामुदायिक केंद्रों की हालत खस्ता
उधर, नगर निगम के पास सेक्टरों व कॉलोनियों में जितने भी सामुदायिक केंद्र हैं उनकी सभी की हालत खस्ता है। इसी को देखते हुए पिछले दिनों निगम प्रशासन ने भी अपने सभी सामुदायिक केंद्रों के रखरखाव का जिम्मा ठेके पर देने का फैसला किया।

वर्जन
सुविधाओं के मामले में सेक्टर 9-11 का सामुदायिक केंद्र उच्च श्रेणी का है। मेरी कोशिश है कि यह सामुदायिक केंद्र हमारे पास ही रहे और हम ही इसका रखरखाव करें। मैं इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों से बात करूंगा।
राजेश खौथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed