फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSSC exam hisar, 3Thousand student attemp exam, Hisar

तीसरे चरण की परीक्षा में 45 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पहुंचे

Sun, 27 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 27 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
HSSC exam hisar, 3Thousand student attemp exam, Hisar
Students - फोटो : Bureau

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की क्लर्क पद की लिखित परीक्षा में 45 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा देने के लिए 7 हजार परीक्षार्थियों को पहुंचना था। लेकिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शहर के 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पहले दो चरणों के लिए 31-31 परीक्षा केंद्र पर बनाए गए थे। शहर में मुख्यत: राजकीय पीजी कॉलेज, एफसी कॉलेज, जाट कॉलेज, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों समेत कुछ निजी स्कूलों में भी परीक्षा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


तीसरे चरण की परीक्षा रही कठिन
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दो चरणों की अपेक्षा तीसरे चरण की परीक्षा का प्रश्नपत्र कठिन रहा है। परीक्षा देने आए अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने पिछले दो चरणों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन किया है। इस बार का पेपर पिछले दोनों पेपर से कठिन रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के पहरे में हुई चेकिंग
एचएसएससी की क्लर्क परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई, जिसमें परीक्षार्थियों द्वारा साथ लाए गए सामान को परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही रखवा लिया गया। महिला परीक्षार्थियों से रुमाल, चेन, मंगलसूत्र आदि निकलवाए गए तो पुरुष परीक्षार्थियों से बेल्ट, रुमाल, पर्स आदि निकलवा दिए गए। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी पूर्ण पाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में 45 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इस बार 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। अगले चरण की परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी।
- बीरबल शर्मा, नोडल ऑफिसर एक्साइज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed