फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSB will counsel parents and students for five-year BBA-MBA course: Vice Chancellor

पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए कोर्स के लिए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करेगा एचएसबी : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
HSB will counsel parents and students for five-year BBA-MBA course: Vice Chancellor
हिसार। हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए गत वर्ष विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों का रुझान काफी अच्छा रहा था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में वर्ष 2025-26 के लिए इस पाठ्यक्रम में 180 विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में इच्छुक विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावाकों की काउंसिलिंग के लिए एक साप्ताहिक कार्यक्रम 5 से लेकर 10 मई तक चलेगा ताकि इस पाठ्यक्रम के इच्छुक विद्यार्थी व उनके अभिभावक अपनी-अपनी जिज्ञासानुसार एचएसबी के वरिष्ठ शिक्षकों से रूबरू होकर सभी संशय दूर कर सकें।
विज्ञापन


एचएसबी के अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह काउंसलिंग रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में स्थित कमेटी रूम में की जाएगी, जिसमें रोजाना बिजनेस स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श व वार्तालाप करेंगे। कक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक साप्ताहिक विद्यार्थी-अभिभावक काउंसलिंग कार्यक्रम की संयोजिका एवं बीबीए-एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की समन्वयक प्रो. सुनीता रानी ने बताया कि यह रोजगारोन्मुखी, कौशलयुक्त पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शुरू किया गया है, जो इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed