{"_id":"6581cfa62e123fdfe90096f5","slug":"house-sealed-by-bank-in-hisar-people-got-it-opened-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बैंक ने घर सील कर चस्पा किया नोटिस, हटाकर लिखा; बैंक-प्रशासनीय अधिकारी घर में प्रवेश से पहले ले इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: बैंक ने घर सील कर चस्पा किया नोटिस, हटाकर लिखा; बैंक-प्रशासनीय अधिकारी घर में प्रवेश से पहले ले इजाजत
Tue, 19 Dec 2023 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:45 PM IST
सार
लोन न चुकाने पर बैंक ने घर सील किया था, पंचायत ने ताला तोड़कर प्रवेश कराया है। बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है और वे केवल पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
घर पर लिखा गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के उकलाना मंडी क्षेत्र में लोन न चुकाने पर बैंक की ओर से चार दिन पहले सील किए मकान का ताला तोड़कर पंचायत ने बुजुर्ग दंपती व उसके पोते-पोती को घर में प्रवेश करा दिया है। फिलहाल बुजुर्ग प्रताप सिंह और उसकी पत्नी व पोते-पोती घर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, जनता सरकार मोर्चा ने बैंक की लिखावट को हटवाकर लिखा कि बैंक या प्रशासन का कोई भी अधिकारी इस घर में जाने से पहले जनता सरकार मोर्चा की इजाजत ले। बता दें कि 14 दिसंबर को बैंक ने लोन की किस्तें न चुकाने को लेकर उनका घर सील कर दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रताप के बेटे राजेश ने लोन लिया था, जो कि काफी समय से लापता है और उसकी पुत्रवधू अपने मायके में रह रही है। वहीं, प्रताप सिंह ने बताया कि उसका परिवार चार दिनों से सर्दी में घर के बाहर एक तिरपाल लगाकर रह रहा था और पड़ोसियों ने खाने का सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
वहीं, बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है और वे केवल पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं। वहीं, फैमिली आईडी में उनकी आय को अधिक दिखाया गया है, जिसको ठीक करवाने के लिए वे कई बार खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में चक्कर काट चुके हैं।