फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   House meeting ruckus.... Councilor said - big criminals get respect in post-stations, we are not even asked to sit

Hisar News: हाउस की बैठक हंगामेदार.... पार्षद बोले-बड़े अपराधियों को चौकी-थानों में मिलता है सम्मान, हमें बैठने को भी नहीं कहा जाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
House meeting ruckus.... Councilor said - big criminals get respect in post-stations, we are not even asked to sit
हाउस की बैठक में नशे के कारोबारियों के फोटो दिखाते पार्षद राजपाल मांडू। - फोटो : Hisar
हिसार। सात माह बाद मंगलवार को नगर निगम में हुई हाउस की बैठक में पहले दिन शहर में फैल रहे नशे के कारोबार का मुद्दा जोरशोर से उठा। पार्षदों ने नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लगाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बड़े अपराधियों को चौकी-थानों में सम्मान मिलता है, लेकिन हमें बैठने को भी नहीं कहा जाता।
विज्ञापन

इस पर डीएसपी अशोक ने कहा कि एक-एक ग्राम नशा बेचने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करें। इस पर पार्षद राजपाल मांडू बोले पीरावाली में एक-एक किलो नशा बिक रहा है, कार्रवाई करो। इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि शहर में मुख्य मार्गों को चौड़ा करने के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। वहीं सेक्टर 9-11 में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र की जल्द ही बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एचएचओ को भेज डीएसपी को बुलवाया
पार्षदों ने शहर में नशे के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सभी चौकी-थानों के प्रभारियों को मालूम है कि कहां-कहां नशा बिकता है। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने नशा बिकने वाली जगहों के बारे में बताया कि नहर के पास कपिला गोशाला के पास सरेआम चिट्टा बिकता है। नेताजी कॉलोनी 18 नंबर गली में रवि का नाम व्यक्ति नशा बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि कप्तान स्कूल से सरकारी स्कूल की तरफ से रोड पर अवैध खुर्दा चल रहा है। यहां रोज पुलिस की गाड़ी आती है। पुलिस कर्मचारी उनके साथ अच्छी तरह बात करके बिना कार्रवाई किए ही चले जाते हैं। पार्षद ने कहा कि जितना बड़ा अपराधी हो थाने व चौकी में उसे उतनी ही इज्जत दी जाती है, जबकि हमें बैठने के लिए नहीं कहा जाता। उन्होंने कहा कि मिल गेट रोड पर एक ठेके के बाहर पानी के कैंपर रखे जाते हैं ताकि शराबी वहीं शराब पी सके।
पार्षद ने डीएसपी को नशा बेचने वालों की वीडियो दिखाई
पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि हमारे गांव में नशा मुक्ति कमेटी बनाई हुई है। इस कमेटी ने वीडियो बनाकर पुलिस को दे दी। इसमें खरीदने वाले व बेचने वाले हां भर रहे हैं, मगर इसके बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पार्षद ने निगमायुक्त व डीएसपी को इसकी वीडियो भी दिखाई। पार्षद ने कहा कि वार्ड-11 के चार लड़के नशे से मर चुके हैं। हम लोगों को पकड़कर पुलिस को भी दे रहे हैं, लेकिन वह छूटकर आ जाते हैं।
हम ईमानदारी से कर रहे अपना काम : डीएसपी
उन्होंने कहा कि पीरावाली में कई किलो नशा बिक रहा है और पुलिस के पास लाखों रुपये जा रहे हैं, इसलिए यह कार्रवाई नहीं कर रहे। डीएसपी अशोक ने कहा कि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं। पार्षद ने कहा कि मेरे गांव में हम घर घर का एड्रेस देंगे। अगर आप कार्रवाई कर सको तो। डीएसपी ने कहा कि हम इन पर कार्रवाई करेंगे। पार्षद कविता केड़िया ने कहा कि मेरे वार्ड में एक महिला का पति रोज नशे का इंजेक्शन लगाता है। वह उनको पकड़वाने के लिए नशा भी रख चुकी है, मगर पुलिस डिपार्टमेंट के कुछ लोग मिले हुए हैं और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
जिंदल चौक पर रात को गाड़ियां बन जाती हैं बार
जगमोहन मित्तल ने कहा कि जिंदल चौक पर जो गाड़ियां खड़ी होती है और वह रात को बार बन जाती हैं। पुलिस कर्मचारी कुछ नहीं करते। मेयर ने कहा कि अगर यह आपका आदेश नहीं मानते हैं तो लिखकर देना। हर दूसरे शुक्रवार को मंत्री अनिल विज यहां आएंगे। पार्षद महेंद्र जुनेजा ने कहा कि पटेल नगर में बिना परमिट के शराब बेची जाती है। वहां लोगों का तांता लगा रहता है। पार्षद उमेद खन्ना बोले कि अगर इस शहर को साफ-सुथरा बनाना चाहते हैं तो हमारे एरिया को सुधार दो सारा शहर सुधर जाएगा।
निगमायुक्त बोले-जहां ट्रैफिक लाइट की जरूरत नहीं, वहां से हटा दो
पार्षद की मांग पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि रविदास छात्रावास व कैंट के सामने ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग रखी गई। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि यह रोड नेशनल हाईवे के अंडर आता है तो हम इसमें लाइट नहीं लगवा सकते। इस पर निगमायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारी को बुलाने को कहा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाइट को लेकर उनकी पुलिस प्रशासन के साथ मीटिंग हुई थी। इसमें पुलिस प्रशासन से कहा गया कि अगर आपको लाइट की जरूरत नहीं है तो वहां न लगाई जाए। अगर लगाई गई है तो उसे मेंटेन करके चालू रखा जाए।
तलाकी गेट के पास पार्किंग हटाकर सड़क को किया जाए चौड़ा
पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि जिंदल चौक की लाइट को बंद कर दीजिए, क्योंकि इससे ज्यादा हादसे हो रहे हैं या फिर कोई कर्मचारी तैनात कर दिया जाए। पार्षद अनिल जैन ने कहा कि पीएनबी बैंक के सामने तलाकी गेट के पास बनी नगर निगम की पार्किंग को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाए। इसे लेकर पहले भी एजेंडा आ चुका है। पुरातत्व विभाग ने गुबंद को तोड़ने को लेकर एनओसी दे दी थी। शहर में जहां जहां संभावनाएं हैं, वहां-वहां रोड चौड़ा किया जाए
निगमायुक्त ने कहा कि इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी कि कहां-कहां रोड चौड़ा हो सकता है। पार्षद पिंकी शर्मा ने कहा कि आजाद नगर में सड़क किनारे रेहड़ियां के कारण जाम लगता है। इस पर डीएसपी ने कहा कि बुधवार सुबह ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। जिंदल अस्पताल रोड पर लगने वाले जाम को लेकर डीएसपी ने कहा कि वहां एक होमगार्ड तैनात कर दिया जाएगा। वहीं निगमायुक्त ने कहा कि पार्किंग की मार्किंग के अनुसार गाड़ी नहीं खड़ी करने वालों के 7 या 8 दिसंबर के बाद चालान किए जाएंगे।
ईडब्ल्यूएस की जगह प्लॉट काटकर बेचने के मामले को सरकार के पास भेजेंगे
पार्षद अनिल जैन ने हाउसिंग बोर्ड में ईडब्ल्यूएस के प्लॉट का मामला उठाया। इस पर संपदा अधिकारी राजेश खौथ ने जवाब दिया कि क्योंकि भविष्य में हाउसिंग बोर्ड व एचएसवीपी मर्ज हो रहे हैं तो इसी कारण से इन पर प्लाट काटकर बेचे जा रहे हैं। जैन बोले-सेक्टर 14 पार्ट 2 में यूटिलिटी की जमीन भी ऑक्शन के लिए लगा दी। मेयर ने कहा कि यह सरकार का मामला है तो जैन ने कहा इस मामले को सरकार को भेजा जाए। मेयर ने कहा कि इस पर प्रस्ताव पास कर दिया है और इसे सरकार के पास भेज दिया जाएगा।

एक साल से बंद पड़ा सामुदायिक केंद्र
पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि सेक्टर 9-11 का सामुदायिक केंद्र 1 साल से बंद पड़ा है न तो नगर निगम न ही एचएसवीपी इसे ले रहा है। संपदा अधिकारी ने कहा कि मैंने तीन-चार दिन पहले इसका विजिट किया था। इसमें कुछ कमियां थीं। 10 दिन में इसका रेट रिवाइज कर दिया जाएगा। इसके बाद इसकी बुकिंग भी एचएसवीपी की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी। संपदा अधिकारी ने बताया कि एचएसवीपी के पास अगले माह सुपर सकर मशीन आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed