फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   House meeting: DFO reprimanded for not giving NOC and NHAI engineer for not installing traffic light

हाउस की बैठक : एनओसी न देने पर डीएफओ तो ट्रैफिक लाइट न लगाने पर एनएचएआई के इंजीनियर को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
House meeting: DFO reprimanded for not giving NOC and NHAI engineer for not installing traffic light
हिसार। नगर निगम हाउस की बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ। निगमायुक्त ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए एनओसी न देने पर डीएफओ और ट्रैफिक लाइट न लगाने पर एनएचएआई के साइट इंजीनियर को फटकार लगाई। इससे पहले पार्षद अनिल जैन ने शहीद भगत सिंह कॉलोनी के लिए पेयजल लाइन बिछाने को लेकर एनओसी न मिलने पर वन विभाग के अधिकारी से जवाब मांगा। इस दौरान निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि वन विभाग की कार्यप्रणाली काफी ढीली है। आप एनओसी क्यों नहीं दे रहे। क्या आपको यूएनओ की पावर चाहिए। इस पर डीएफओ पवन ग्रोवर ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है और फिलहाल यह फाइल एसीएस के कार्यालय में है। निगमायुक्त ने कहा कि तीन साल में भी एनओसी नहीं मिलेगी तो कैसे विकास होगा। डीएफओ ने कहा कि उम्मीद है कि 15 दिनों में एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय को लिख दूंगा तो नौकरी चली जाएगी
पार्षद कविता केडिया ने कहा कि सिरसा रोड पर रविदास छात्रावास के सामने ट्रैफिक लाइट लगाई जाए। निगमायुक्त ने कहा कि तीन मीटिंग में तो वह खुद मौजूद रहे हैं, लेकिन यह काम नहीं हो पाया। निगमायुक्त ने एनएचएआई के साइट इंजीनियर ललित को कहा कि मैं आपके मुख्यालय को लिखूंगा तो आपकी नौकरी चली जाएगी। मीटिंग में क्या खाना खाने आते हो। इस पर साइट इंजीनियर ने कहा कि वह एक सप्ताह में इस काम को कर देगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ एसीएस को लिखा जाएगा पत्र

पार्षद मनोहरलाल ने कहा कि वह चार साल से शिव नगर के शिव पार्क के पास आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग कर रहे हैं। सीडीपीओ कृष्णा ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अब केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही केंद्र खुल सकता है। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि लंच के बाद वह मुख्यालय भेजा गया लेटर लेकर आए। लंच के बाद आई अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आज ही यह लेटर भेजा है। यह सुनकर मनोहर लाल ने कहा कि इस विभाग ने हाउस का मजाक बनाकर रखा है। इस पर मेयर ने कहा कि डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीएस को लेटर लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये दी जानकारी
- वार्ड 7 मे गवर्नमेंट हाई स्कूल की नई बिल्डिंग के लिए नगर निगम जगह उपलब्ध करवाएगा।
- एचएसवीपी प्रशासक ने सेक्टर 1-4 में 5 एकड़ जमीन आरोही स्कूल खोलने को एक माह में शिक्षा विभाग को जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
- शिव नगर में दोबारा से किए गए कब्जे को हटाया जाएगा।
- मार्केट कमेटी के अधिकारी ने बताया कि तोशाम कैमरी लिंक रोड को 12 से 18 फुट किया जाए। इसके एस्टीमेट को अगले15-20 दिन में मंजूरी मिल जाएगी।
- नगर निगम व पुलिस प्रशासन जिंदल अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटवाएगा।
- जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पीपीपी से 921 लोगों की पेंशन बनाई है, जबकि 320 ने मना कर दिया। विदुर पेंशन के लिए शहर में एक भी व्यक्ति ने आवेदन नहीं किया।

- पार्किंग की मार्किंग की पालना को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती करेगा।
- मेयर ने सभी शोरूम के बेसमेंट चेक करने और निगमायुक्त ने दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
पुलिस विभाग पर लगे आरोप
पार्षदों ने बैठक में पुलिस विभाग पर कई आरोप लगाए। मनोहर लाल ने कहा कि मिलगेट क्षेत्र में आबादी के बीच में ठेका है। मगर ठेके वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्षद उमेद खन्ना ने कहा कि बस अड्डे के सामने ऑटो वालों के बीच अपराधी भी रहते हैं। ये न सिर्फ नशा बेचते हैं, बल्कि ऑटो में बैठने वालों से लूट भी करते हैं। पुलिस इनके बारे में जानती है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती। जगमोहन मित्तल व कैप्टन नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिंदल चौक पुलिस नाके के पास खुले में लोग शराब पीते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने कहा कि गणेश वाटिका में अवैध आहता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed