{"_id":"64a70e762c01dab0f0022644","slug":"house-meeting-corporator-said-you-do-not-work-xen-of-public-health-said-how-to-approve-the-estimate-without-hisar-news-c-21-hsr1005-172139-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस की बैठक : निगमायुक्त बोले-आप काम नहीं करते, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बोले-बिना एस्टीमेट मंजूरी कैसे करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस की बैठक : निगमायुक्त बोले-आप काम नहीं करते, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बोले-बिना एस्टीमेट मंजूरी कैसे करें
विज्ञापन
निगम हाउस की बैठक में अधिकारियों से सवाल पूछतीं पार्षद पिंकी।
हिसार। हाउस की बैठक के दूसरे दिन वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कई विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा की गई। इस दौरान मेयर, निगमायुक्त व पार्षदों ने काम न करने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों से कहा कि आप काम नहीं करते। इसके जवाब में विभाग के एक्सईएन बलविंद्र नैन ने कहा कि जब तक एस्टीमेट मंजूर नहीं होते, हम काम कैसे करेंगे।
बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सतमेंद्र के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक प्रस्ताव भी पास किया गया। इससे पहले बैठक सुबह आधे घंटे की देरी से 11 बजे शुरू हुई। हालांकि निगमायुक्त प्रदीप दहिया सुबह 10:30 बजे निगम के मीटिंग हॉल में पहुंच गए थे, लेकिन मेयर ठीक 11 बजे वहां पहुंचे। दूसरे दिन भी पार्षदों ने बैठक में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई और बैठक में 23 में से 14 पार्षद ही मौजूद रहे।
हालात सुधार लो वरना धरने लग जाएंगे : जैन
पार्षद अनिल जैन ने श्मशान घाट रोड पर क्षतिग्रस्त हुई सीवर की मेन लाइन का मामला उठाते हुए कहा कि पब्लिक हेल्थ ने इस लाइन की मरम्मत के दौरान बरसाती नाले व एक पुरानी सीवर की लाइन को डैमेज कर दिया। हालांकि पब्लिक हेल्थ के अधिकारी ने कहा कि यह सीवर की लाइन फिलहाल इस्तेमाल में नहीं है। जैन ने कहा कि जो हालात है, वह ठीक कर लो, वरना धरने लग जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि दो दिन में यह लाइन ठीक हो जाएगी। इसके बाद वार्ड 1 से 9 के ज्यादातर एरिया में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
सीवर लाइन का टुक्ड़ा बदलने के लिए एस्टीमेट भेज रखा है
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस सीवर लाइन का 1200 मीटर का टुकड़ा बदलने के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भेजा हुआ है। अनिल जैन ने कहा कि इस सीवर लाइन का पानी सेक्टर 14 पार्ट 2 में खुले में डाला जा रहा है। हालांकि इस बात अधिकारी चुप्पी साध गए। जैन ने कहा कि अभी तक जीटी की सफाई नहीं हुई है तो अधिकारी ने कहा कि अभी सीवर भरे हैं। इनके खाली होने के बाद ही जीटी की सफाई हो सकेगी। जब ऋषि नगर वाला काम पूरा हो जाएगा तो सीवर खाली हो जाएंगे।
काम नहीं हुए तो पार्षद दें इस्तीफा : ग्रोवर
पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि जन स्वास्थ्य के कारण पूरे शहर में निगम की बेइज्जती हो रही है। सभी पार्षद इस्तीफा दें तो काम क्यों नहीं होगा। उमेद खन्ना ने कहा कि 13 मार्च से एक सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है, वह आज तक नहीं बदला गया। मेयर ने कहा कि सभी 20 पार्षद सुबह उठते ही प्रार्थना करते हैं कि आज बारिश न हो।
पार्षद बोले-बुलाने पर भी नहीं आता जेई
अनिल जैन ने कहा कि ऋषि नगर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। मैंने जेई सतमेंद्र को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। इस पर जगमोहन मित्तल भी बोले कि मैंने भी इन्हें बुलाया था, लेकिन यह नहीं पहुंचे। यह सुन मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पार्षद आपको बुला रहा है तो आप वहां क्यों नहीं जा रहे। गंदे पानकी सप्लाई होने पर आपके खिलाफ ही एफआईआर होगी। एक्सईएन साहब जेई को जरा समझाओ। इसके साथ ही मेयर ने जेई सतमेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास करने को कहा।
निगमायुक्त बोले-डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को डीएसपी से मिलो
बैठक में शहर की बदहाल सीवर व्यवस्था के कुछ फोटो दिखाए गए। इन्हें देखकर अधिकारियों ने कहा कि इन एरिया में सीवर लाइन में गोबर डाला जाता है, जिस कारण बार-बार सीवर लाइन ब्लॉक होती है। उमेद खन्ना ने कहा कि अगर आपके प्रॉपर्टी को कोई नुकसान पहुंचा रहा है तो आप उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाओ। इस पर एसडीओ गिरीश ने कहा कि उसने 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन एचएचओ ने साफ कहा कि हम कार्रवाई नहीं करेंगे। निगम आयुक्त ने कहा कि वह प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कैसे मना कर रहा है। आप इस मामले को लेकर डीएसपी से मिलिए।
निगमायुक्त ने कहा कि क्या आपने डेयरी संचालकों के सीवर या पानी के कनेक्शन काटे हैं। पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि बिजली निगम ने अभियान चला रखा है। वह डेयरियों में छापा मारते हैं व उन पर जुर्माना करते हैं और उसके बाद उन्हें कॉमर्शियल बिल भेजा जाता है। यह कार्रवाई आप भी कीजिए। पार्षद ज्योति महाजन ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी की समस्या का कब समाधान होगा, यहां तो डेयरी नहीं है।
एसडीओ की डिग्री पर उठाए सवाल
कप्तान स्कूल रोड मामले को लेकर पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि 12 साल से यह मामला उलझा हुआ है। पहले सीवर लाइन डैमेज कर दी और फिर बरसाती नाला भी फेल कर दिया। एसडीओ एफआईआर के लिए जाते हैं और एसएचओ मना कर देते हैं, यहीं से एसडीओ की डिग्री पर संदेह होता है। अगर कोई सही एसडीओ हो तो वही कानून की किताब खोल कर रख दे। मनोहर लाल ने मैनहोल की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते अधिकारियों को चैलेंज किया कि आप किसी सीवर पर बैकेट मशीन लगाओ। आप भी मौके पर बैठोगे और मैं भी मौके पर बैठूंगा। फिर देखेंगे कि सीवर से सील्ट निकलती है या नहीं। इस पर मेयर ने कहा कि मैं भी मौके पर आऊंगा। इसे लेकर शनिवार का समय निर्धारित कर लिया गया। उधर, मिल गेट पर सीवर की लाइन पर बने दुकानों को लेकर अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नोटिस दिया था और अब उनके जवाब आ गए हैं। तहसीलदार को पैमाइश के लिए लिखा है। दुकानदारों का कहना है कि यह वक्फ बोर्ड की जमीन है।
यही हालात रहे तो तीन-चार जगह और धरने लगेंगे
पार्षद भूप सिंह ने कहा कि अभी तो सिर्फ महावीर कॉलोनी के लोग ही धरने पर बैठे हैं। अगर यही हालात रहे तो तीन चार जगह और धरने लगेंगे। 4 दिन से 40 फुट रोड पर लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन आपने आज तक सफाई नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं दिक्कत होती है तो मेरे वार्ड में लगी मोटर उखाड़ कर ले जाते हैं। कुंजीलाल गार्डन में अभी नया बरसाती नाला बनाया गया था जिसका मैनहोल की किसी ने तोड़ दिया। भूप सिंह ने कहा कि मेरे वार्ड में दो वाशिंग सेंटर है, जिन्होंने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं और वह कचरा भी सीवर में डालते हैं। इस पर एक्सईएन नैन कहा कि उन पर कार्रवाई कर देंगे।
डाबड़ा चौक से फव्वारा चौक तक मैनहोल की सफाई नहीं
पार्षद प्रीतम सैनी ने डाबड़ा चौक से फव्वारा चौक तक मैनहोल की सफाई को लेकर कहा कि आज तक काम शुरू नहीं हुआ। इस पर अधिकारी ने कहा कि 4 बार टेंडर लगाया था, कोई भी एजेंसी नहीं आई। अब छठे महीने में ही इसका टेंडर अलॉट हुआ है। प्रीतम सैनी ने कहा कि 4 महीने से राजगढ़ रोड डिस्पोजल की मोटर नहीं बदली गई है। अधिकारी बोले कि मोटर आ गई है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर में सात डिस्पोजल है। मानसून को लेकर सभी में डीजल की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा जहां-जहां जलभराव की संभावना है, वहां बरमे लगा दिए हैं। पार्षद पिंकी शर्मा ने सीवरों की सफाई के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि 20 दिन में काम पूरा हो जाएगा।
शहर के लिए राहत भरी खबर
- पानी की लीकेज को ठीक करने को लेकर 3.72 करोड का एस्टीमेट को प्रशासनिक मंजूरी मिली है।
- सुपर सकर मशीन का 3.08 करोड़ रुपए का एस्टीमेट मंजूर हुआ है।
- जेटिंग मशीन के लिए एस्टीमेट मंजूर हुआ है।
- सीवर की सफाई के लिए चार करोड़ 60 लाख का एस्टीमेट अप्रूव हुआ है।
- कैमरी रोड वाटर वर्क्स की सफाई को लेकर 46 लाख के बजट को मंजूरी मिली है।
- पटेल नगर की 2855 मीटर लाइन बदली जाएगी