{"_id":"6876b8a8188fdb16580b8728","slug":"hotel-operator-beaten-to-death-with-sticks-hisar-news-c-21-hsr1020-668027-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: होटल संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: होटल संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
हिसार। कैंप चौक स्थित होटल वोल्कास के संचालक दीक्षित उर्फ पारस पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। सीआईए की दो टीमें देर रात तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि बारह क्वार्टर एरिया की देव वाटिका निवासी दीक्षित उर्फ पारस कैंप चौक स्थित सिटी प्लाजा में वोल्कास नाम से होटल चलाते थे। मंगलवार शाम को वह अपने होटल पर ही थे। रात करीब 8.30 बजे दो युवक होटल पर पहुंचे और दीक्षित पर हमला कर दिया। मृतक के पिता मदनलाल ने बताया कि उन्हें करीब 9 बजे इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि हमलावरों से बचने के लिए दीक्षित भागने लगा तो पीछा कर कुछ ही दूरी पर हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटा। आसपास के लोग दीक्षित को घायल हालत में पास ही स्थित चूड़ामणी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे उपचार नहीं मिल सका। इसके बाद नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मदनलाल ने बताया कि वह लॉन्ड्री का काम करते हैं। उनके बेटे का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
परिजन व पड़ोसी पहुंचे अस्पताल
वारदात की जानकारी मिलते ही दीक्षित के परिजन व पड़ोसी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस के प्रति रोष जाहिर करते हुए हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। दीक्षित की छोटी बहन दीपा ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने का काम करे।