फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hote air balloon, survey in corp, Hisar

ड्रोन सिस्टम पुराना, अब होट एयर बैलून से होगा फसलों का सर्वे

Thu, 11 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hote air balloon, survey in corp, Hisar
एयर बैलून - फोटो : bureau

फसल बीमा करने वाली कंपनी किसानों की बात पर भरोसा नहीं करेगी। कंपनी फसलों की जांच के लिए खुद एयर फील्ड सर्वे कर मुआयना करेगी। होट बैलून के जरिए प्रदेश के दो जिलों हिसार और जींद में सर्वे किया जाएगा। कंपनी ने ऐसे हवाई सर्वे के लिए एयरपोर्ट अॅथारिटी से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 80 हजार हेक्टेयर में फसलों का बीमा किया गया है, जिसमें करीब 60 हजार किसान हैं। हिसार में सबसे अधिक कॉटन एरिया का बीमा कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर धान की फसल का बीमा कराया गया है। अधिकतर लोन ले चुके किसान इस बीमा योजना में आए हैं। बड़ी संख्या में किसानों की ओर से अपनी फसल के बारे में फार्म सी भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल बीमा करने वाली कंपनी ने किसानों की फसल जांचने के लिए अपने स्तर पर हवाई सर्वे करने का फैसला लिया है। कंपनी ने जिले में हीलियम होट बैलून के जरिए सर्वे कराने का फैसला लिया है।

होट बैलून के नीचे हाई रेज्यूलेशन के कैमरे लगे होंगे। यह कैमरे उस एरिया की फसल की फोटोग्राफी करेंगे। इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार फसलों का मिलान किया जाएगा। जिसमें यह देखा जाएगा कि किसानों की ओर से बताई गई फसल मौके पर लगी है या नहीं। कंपनी फसल के वर्तमान के हालात भी जानेगी। इसकी पूरे जिले की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

हरियाणा में दो जिलों में होगा हवाई सर्वे
कंपनी के अनुसार हरियाणा में दो जिलों में यह एयर सर्वे होगा। इसमें जींद और हिसार को शामिल किया गया है। साउथ में इस तरह से फसलों का सर्वे किया जाता है, जिसमें 300 मीटर से लेकर 3 हजार मीटर की ऊंचाई से फोटो लिए जा सकते हैं।

आदमपुर में किया था ड्रोन से सर्वे
इस साल जिले के आदमपुर क्षेत्र में ड्रोन से कुछ एरिया में फसलों की गिरदावरी की गई थी। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सरकार की ओर से यह सर्वे कराया गया था। ड्रोन की रिपोर्ट के साथ पटवारी की गिरदावरी की रिपोर्ट का मिलान भी किया गया था।

हिसार जिले में फसलों का ब्योरा
फसल    लक्ष्य (हेक्टेयर) बिजाई हुई    पिछले  साल
धान       50,000        42220        60,0000
बाजरा    35,000        55395        24,000
मूंग        9,000        17150        6500
अरहर       -          14790        -
कॉटन    1,46,000    94170        1,30,000
गन्ना       -                20900        15000
ग्वार       43817        77000      -

कंपनी की ओर से इस तरह की मांग आई थी। हमने डीसी की अनुमति लेकर फाइल आगे कार्रवाई के लिए भेज दी है। कंपनी की ओर से सर्वे किया जा सकता है। कंपनी ने होट एयर बैलून से सर्वे की अनुमति मांगी है।

- ब्रह्मप्रकाश अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी हिसार

वर्जन
बीमा कंपनी की ओर से हवाई सर्वे के लिए अनुमति मांगी गई है। एयर बैलून को अनुमति देने के लिए जल्द ही फैसला लिया जाएगा। अभी कंपनी से इसकी पूरी डिटेल मांगी गई है।
- शैलेंद्र हुड्डा, इंचार्ज एयरोड्रम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed