फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hospital

स्टाफ नर्स ने किया मना, मरीज को स्ट्रेचर पर लेटा परिजन स्वयं ही लेकर गए एक्सरे रूम

Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
hospital
नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर 13 में तैनात स्टाफ नर्स की लापरवाही जो मरीज व उसके परिजनों के लिए परेशानी बन गई। बुधवार दोपहर को ऐसा हुआ कि वार्ड में दाखिल मरीज का एक्सरे करवाने के लिए कमरे तक ले जाने के लिए परिजनों ने स्टाफ नर्स से स्ट्रेचर व सहायता के लिए एक कर्मचारी की मांग की तो वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि उनके पास कोई कर्मचारी नहीं है और स्वयं ही स्ट्रेचर लेकर मरीज का एक्सरे करवा लाएं। इसके बाद परिजनों को स्वयं ही मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

जब नर्स को बेटी पिंकी का एक्सरे करवाने के लिए स्ट्रेचर व मदद के लिए किसी कर्मचारी के लिए कहा तो नर्स ने मना कर दिया और कहा कि उनके पास कोई कर्मचारी नहीं है और वह स्वयं ही स्ट्रेचर लेकर एक्सरे करवा लाएं।
विज्ञापन

- बिमला देवी।
इससे पहले भी नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्सों की लापरवाही सामने आ चुकी है, क्योंकि वार्ड नंबर 12 में तैनात स्टाफ नर्सों द्वारा वार्ड मेें दाखिल मरीज को समय पर आक्सीजन न देने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसका खुलासा तब हुआ जब डॉक्टर चेकअप के लिए मरीज के पास पहुंचा तो उस समय ऐसा देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए। इसके बाद उस मरीज को डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी कोई बात है तो वह गलत है, इस बारे में स्टाफ नर्सों से पूछताछ की जाएगी।
- डॉ. रत्ना भारती, नागरिक अस्पताल, हिसार
ये लापरवाही नहीं, बदतमीजी है। अगर ऐसी कोई बात है तो इस बारे में संज्ञान लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed