{"_id":"699a035476a2aabd0d0d8fad","slug":"hopes-of-improvement-in-sanitation-system-raised-tender-issued-for-three-months-work-to-start-from-tuesday-hisar-news-c-21-hsr1020-816357-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सफाई व्यवस्था में सुधार की जगी आस, तीन महीने के लिए टेंडर जारी, मंगलवार से काम शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सफाई व्यवस्था में सुधार की जगी आस, तीन महीने के लिए टेंडर जारी, मंगलवार से काम शुरू होगा
Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हांसी हिसार चुंगी के समीप लगा कचरे का ढेर। संवाद
हांसी। शहर में एक सप्ताह से बिगड़ी सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। इसके लिए नगर परिषद ने सिरसा की फर्म का चयन किया है। 32.5 लाख रुपये की लागत से तीन महीने के लिए सफाई का टेंडर जारी किया जाएगा। फर्म को सोमवार को वर्क अलॉट किया जाएगा और मंगलवार से काम शुरू होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में आठ फर्मों ने आवेदन किया था और देर रात तक प्रक्रिया पूरी की गई।
नगर परिषद प्रशासन का दावा है कि नया फर्म सफाई अभियान को बेहतर बनाएगा। बाजारों और गलियों में नियमित सफाई, अतिरिक्त ट्रैक्टर और ट्रालियों की व्यवस्था, और तीन महीने के टेंडर के माध्यम से शहर की सफाई को सुधारने की कोशिश की जाएगी। जनता से भी अपील की गई है कि वे कचरा उचित स्थान पर फेंकें ताकि सफाई अभियान सफल हो सके।
सिसाय पुल मार्केट में दुकानदारों के विरोध के बाद नगर परिषद ने शनिवार को कचरा उठवाया। अधिकारियों ने ऑटो टिपर और कर्मचारी भेजकर मार्केट में सफाई करवाई। दुकानदारों ने तंज भरे बैनर लगाए और सोशल मीडिया पर भी यह विषय चर्चा में रहा।
विज्ञापन
रविवार को बाजारों में चलेगा सफाई अभियान :
नगर परिषद रविवार को बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाएगी। अवकाश के दौरान भी सफाई अभियान जारी रहेगा। कचरा उठान के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर और ट्राली लगाए जाएंगे ताकि सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।
शहर में एक सप्ताह से बिगड़ी सफाई व्यवस्था
शहर में पिछले एक सप्ताह से सफाई ठेकेदार की समय-सीमा पूरी होने के बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शहर डंपिंग ग्राउंड जैसा नजर आ रहा है और आमजन कचरा खुले में फेंक रहे हैं। नगर परिषद में कुल 149 कर्मचारी हैं जबकि नियमानुसार लगभग 400 कर्मचारी होने चाहिए। नियमित कर्मचारियों की कमी और कचरा उठाने वाली मशीनरी की अनुपलब्धता से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
:::::::::::::::::::
तीन महीने का सफाई टेंडर देने के लिए सिरसा की फर्म का चयन किया है। फर्म को सोमवार को वर्क ऑर्डर जारी करेंगे। अगले ही दिन फर्म सफाई का काम शुरु करेंगे। हम अपनी तरफ से व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। शहरवासियों से अपील दो दिन के लिए संयम बरतें। कचरा खुले में न फेंके।- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।