{"_id":"6a42ce9171c21b88800f3626","slug":"hopes-get-energized-substation-built-at-a-cost-of-rs-6-crore-inaugurated-hisar-news-c-21-hsr1020-900394-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 6.07 करोड़ की लागत से बना बिजली सब स्टेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 6.07 करोड़ की लागत से बना बिजली सब स्टेशन शुरू
विज्ञापन
सेक्टर 16-17 में बनाए गए 33 केवी क्षमता का सब स्टेशन का शुभारंभ करते अधिकारी। स्रोत आयोजक
- फोटो : निर्माण कार्य देखते रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-33 के प्रधान धर्मवीर पानू। स्रोत : स्वयं
हिसार। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए सोमवार को सेक्टर-16/17 में 33 केवी का नए सब स्टेशन को सोमवार को चालू कर दिया गया। 12.5 एमवीए क्षमता वाले इस सब स्टेशन के निर्माण पर करीब 6.07 करोड़ रुपये की लागत आई है। नए सब स्टेशन के चालू होने से सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-13, महेश नगर और अमरदीप कॉलोनी क्षेत्र में लोगों को बिजली आपूर्ति में सुधार की आस जगी है।
सेक्टर 16-17 में 33 केवी क्षमता के बिजली स्टेशन को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सितंबर 2025 में इस पर काम शुरू किया गया। 9 महीने में काम पूरा हो गया है। इस सब स्टेशन से करीब 3-4 हजार उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर फायदा होगा। इसके अलावा 5 से 10 हजार उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ होगा। साथ ही जिन सब स्टेशन से इन क्षेत्र को आपूर्ति दी जा रही थी उनका लोड अब कम हो जाएा। पुराने फीडरों और सब स्टेशनों पर लोड कम होने से ओवरलोडिंग और बार-बार आने वाले बिजली कटों में भी कमी आएगी।
सब स्टेशन के शुभारंभ के अवसर पर अधीक्षण अभियंता संकल्प परिहार, कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता, एसडीओ (कंस्ट्रक्शन) विजय रजोटिया, एसडीओ (एम एंड पी विंग) हितेश गोयल, एसडीओ (ऑपरेशन) अमित, जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार तथा निर्माण कार्य से जुड़ी फर्म के प्रतिनिधि उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इस साल हिसार सर्कल में चौथा सब स्टेशन चालू
इसी वर्ष 15 अप्रैल को एचएयू परिसर में बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन को चालू किया गया था। धांसू तथा मिर्जापुर में 33 केवी सब स्टेशन चालू हो चुके हैं। ग्रामीण एरिया के बिजली तंत्र को मजबूत करने के लिए जाखोद खेड़ा , दुबेटा गांव में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण पर काम चल रहा है।