फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hooliganism under the cover of truck union, market closed due to assault on businessman

Hisar News: ट्रक यूनियन की आड़ में गुंदागर्दी, व्यापारी से मारपीट पर मंडी की बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism under the cover of truck union, market closed due to assault on businessman
उकलाना मंडी। ट्रक यूनियन की आड़ में मंडी में गुंदागर्दी बढ़ने लगी है। सुरेवाला से आए कुछ लोगों ने बाहर से माल लोड के लिए ट्रक मंगवाने पर व्यापारी सतीश के साथ मारपीट की। व्यापारी को बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। वहीं व्यापारियों ने इस घटना के विरोध अनाज मंडी के दोनों गेट बंद कर रोष जताया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि एक दिन पहले ही व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उकलाना पहुंचकर व्यापारियों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान उन्होंने ट्रक यूनियन बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। व्यापारी सतीश ने बताया कि मंगलवार को माल भेजने के लिए एक ट्रक पानीपत से मंगवाया था। इस दौरान सुरेवाला के कुछ लोग आए और ट्रक चालक को धमकाया, जिस पर चालक ने गाड़ी लोड करने से मना कर दिया। आरोप है कि पुलिस को सूचना दी तो दो पुलिसकर्मी आए। जब उनसे माल लोड कराने व ट्रक को मंडी से निकलवाने की बात कही तो उन्होंने कहा इतना समय नहीं है। इसके बाद सुरेवाला से आए लोगों ने बहसबाजी के बाद मारपीट की। सूचना मिलने पर व्यापारियों ने मंडी बंद कर दी।सर्व व्यापार मंडल के प्रधान महेश बंसल ने कहा कि पुलिस के ढीले रवैये के कारण ट्रक यूनियन के आड़ में कुछ लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed