{"_id":"626d82fcd669b32a6e014822","slug":"honeytrap-taking-objectionable-photos-by-calling-home-then-threatening-to-implicate-in-the-rape-case-rs-2-60-lakh-hisar-news-hsr6304547178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप: घर बुलाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो, फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे ऐंठे 2.60 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हनीट्रैप: घर बुलाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो, फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे ऐंठे 2.60 लाख रुपये
Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
सार
आजाद नगर पुलिस थाना के एसआई बलवान सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर सोनिया, सूरज सोनी और एक अन्य के खिलाफ षड्यंत्र रचने, मारपीट, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले युवक को घर ले जाकर उसके साथ जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 2.60 लाख रुपये की नकदी ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर युवती, उसके दो परिचितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई। धीरे-धीरे युवती ने बातचीत करनी शुरू कर दी। 19 अप्रैल को युवती का फोन आया कि एक अस्पताल में उसके भाई का उपचार चल रहा है। अस्पताल जाते समय मुझे भी ले चलना। युवती द्वारा बताए गए पते पर पहुंचा तो उसने कहा कि एक बार घर चलते हैं वहां से खाना लेकर चलना है।
विज्ञापन
जब युवती को लेकर उसके घर गया तो वहां पर पांच-छह युवक पहले से मौजूद थे। जब उनके पास गया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने जबरदस्ती मेरे साथ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। कुछ देर बाद ही युवती के एक रिश्तेदार सूरज सोनी का फोन आया।
विज्ञापन
उसने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये मांगे। डर के मारे दो लाख रुपये देने को राजी हो गया। बताए गए गूगल पे और फोन पे के नंबर के माध्यम से 2 लाख रुपये दे दिए। बाद में तीस हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से दे दिए। उन लोगों ने मारपीट कर मेरी बाइक भी छीन ली।
आजाद नगर पुलिस थाना के एसआई बलवान सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर सोनिया, सूरज सोनी और एक अन्य के खिलाफ षड्यंत्र रचने, मारपीट, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।