फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home Minister Amit Shah will rally in Sirsa on June 18

Haryana: सिरसा में 18 जून को गृहमंत्री शाह रैली करेंगे, प्रदेश में 30 जून तक होंगे 13 बड़े कार्यक्रम

Tue, 06 Jun 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 01:43 AM IST
सार

भाजपा के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 30 जून तक 13 बड़े कार्यक्रम होंगे। योग दिवस कार्यक्रम के तहत 21 जून को हर शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will rally in Sirsa on June 18
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैली होगी। प्रदेश में 30 जून तक 13 बड़े कार्यक्रम होंगे। सिरसा में 18 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली करेंगे। इनमें मुख्य रूप से रैली, व्यापारी संगठनों से बातचीत, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क, 21 जून को योगा दिवस सहित अन्य आयोजन होंगे।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के तहत 21 जून को हर शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस में केवल यही दोनों हैं, अन्य कोई नहीं
बिप्लब देब ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में केवल यही दोनों हैं अन्य कोई भी व्यक्ति यहां कांग्रेस में नहीं है। न ही कांग्रेस की अब तक कोई स्टेट लेवल कमेटी बनी है। मगर, भाजपा में ऐसा नहीं है। यहां पर हम पन्ना प्रमुख तक बनाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विश्व को नेतृत्व देने वाला देश बन रहा
बिप्लव देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अनेक ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत पहले वाला भारत नहीं, बल्कि विश्व को नेतृत्व देने वाला देश बन रहा है। राम मंदिर निर्माण व कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे फैसले मामूली नहीं हैं। इस अवसर पर राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ोली, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, मेयर गौतम सरदाना, हांसी विधायक विनोद भयाना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed