फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amit Shah targeted opposition in Hisar, said- After June 4, Congress will have to launch Rahul Dhundho Yatra

Hisar: अमित शाह ने विपक्ष को बनाया निशाना, कहा- 4 जून के बाद कांग्रेस को निकालनी पड़ेगी राहुल ढूंढो यात्रा

Mon, 20 May 2024 03:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 03:15 PM IST
सार

हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के चुनाव प्रचार को लेकर सोमवार को पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान अमित शाह विपक्ष पर जमकर हमले किए।

विज्ञापन
Amit Shah targeted opposition in Hisar, said- After June 4, Congress will have to launch Rahul Dhundho Yatra
हिसार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह के लिए वोट की अपील करने के लिए हिसार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि देश में अगर किसी का राज्य का सबसे ज्यादा योगदान है तो वह हरियाणा का है। कहा कि सीमा पर सबसे ज्यादा हरियाणा के युवा तैनात है। देश को जब भी जरूरत है तो हरियाणा में सबसे ज्यादा अन्न पैदा करके देता है। खेल क्षेत्र में भी हरियाणा की सबसे ज्यादा उपलब्धि हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन तीनों क्षेत्रों में ही अपना घर भरने का काम किया। देश ने 20 लाख करोड़ का अनाज एमएसपी पर खरीदा है, जो आजादी के बाद से सबसे ज्यादा है। मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा स्टेडियम बनाए और कोच तैनात किए। मोदी 2036 में देश में ओलंपिक का आयोजन भी करवाएंगे। एक तरफ चांदी की चम्मच में पैदा होने वाले राहुल बाबा है तो दूसरी तरफ चाय बनाने वाले गरीब नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि काउंटिंग जैसे ही होगी तो राहुल बाबा छुट्टियों पर चले जाएंगे। वहीं, नरेंद्र मोदी बिना छुट्टी लिए लगातार काम करते हैं। कांग्रेस वाले कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर न मांगो उनके पास एटम बम है। मैं महाराज अग्रसेन की भूमि से कहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही रहेगा। आज चार चरणों का मतदान हो चुका है और इनमें मोदी 270 सीट जीत चुके हैं।

कहा कि मैं आज आपको पता कर जाता हूं कि 4 जून के बाद कांग्रेस को राहुल बाबा की ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी। इन 10 सालों में सबसे ज्यादा हरियाणा का विकास हुआ इसकी विकास पर 8% है। 400 फॉर्चून कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में है। दूध में हमारा तीसरा नंबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन सबसे ज्यादा हरियाणा में है। देश में जितनी गाड़ियां बनती है हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है। वहीं कांग्रेस का हाथ दिल्ली के जीजा के साथ है।

कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक राम मंदिर को अटका कर रखा। अपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने मंदिर बनाने के संकल्प को पूरा किया। राहुल गांधी तो इस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी नहीं आए। दरअसल राहुल गांधी का वोट बैंक आप नहीं बल्कि वह घुसपैठिए है। 70 साल तक कांग्रेस ने धारा 370 को संभाल कर रखा। मोदी आए और उन्होंने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। उन्होंने देश से आतंकवाद को और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया। वहीं, कांग्रेस की सरकार थी और पाकिस्तान से आलिया मालिया और जमालिया आते थे।


मोदी ने पूरे देश को कोरोना का टिका लगा कर सुरक्षित किया। वहीं, राहुल गांधी ने कोरोना में ओचछी राजनीति करने का कार्य किया है। मोदी जी ने 156000 घरों में पीने का पानी पहुंचाया। 350 किलोमीटर गांव की सड़क बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed