फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   home gaurd shot dead

भैणी बादशाहपुर में होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
home gaurd shot dead
सतबीर का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
क्षेत्र के गांव भैणी बादशाहपुर में 31 वर्षीय युवक सतबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गए। सतबीर होमगार्ड में नौकरी करता था और बरवाला में तैनात था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सतबीर के भाई पवन कुमार ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं, जिनमें सतबीर सबसे छोटा था और बरवाला में होमगार्ड में तैनात था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह कैलाश नाई की दुकान पर कटिंग कराने गया था। कुछ देर बाद उन्हें बाहर शोर सुनाई दिया तो वे बाहर निकले, जहां नाई की दुकान पर भीड़ लगी देखी। वहां पहुंचने पर देखा कि सतबीर दुकान के अंदर पड़ा था और उसे गोली लगी थी। पवन के अनुसार सतबीर को उस समय होश था और उसने बताया कि गांव निवासी दो भाई अतुल व प्रमोद तथा उनके साथी गांव के ही सतीश ने मिलकर उसके सीने में गोली मारी है। पवन के अनुसार इतना बताकर वह बेहोश हो गया। उसे बरवाला अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बरवाला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने की थी रंजिश
पुलिस को दिए बयान में पवन कुमार ने बताया कि करीब दो-ढाई महीने पहले उसके भाई सतबीर पर गांव की ही लड़की को छेड़ने का आरोप लगा था। उस मामले में माफी मांगने के बाद मामला रफा-दफा हो गया था, लेकिन आरोपी इस बात की रंजिश पाले हुए थे, जिसके चलते बुधवार सुबह उन्होंने उसके भाई सतबीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल, प्रमोद और सतीश के खिलाफ केस दर्ज
वारदात की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उकलाना थाना एसएचओ हवासिंह ने बताया कि मृतक के भाई पवन की शिकायत पर गांव के ही अतुल, प्रमोद और सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed