{"_id":"67228e1e0a9969c52a0b4eb7","slug":"holidays-of-police-fire-brigade-and-electricity-corporation-employees-canceled-on-diwali-will-remain-alert-hisar-news-c-21-hsr1020-495341-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दीपावली पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रहेंगे सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दीपावली पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रहेंगे सतर्क
Thu, 31 Oct 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
हिसार चुंगी स्थित शहीद स्टेडियम में तैनात फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
हांसी। दीपावली पर्व के चलते शहर में पुलिस के अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने जहां रात्रि गश्त बढ़ा दी है, वहीं आग लगने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड़, बिजली निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व नर्सों को भी अलर्ट मोड़ पर रखा है।
त्योहार के चलते पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ये तीनों विभाग आपस में तालमेल बना कर रखेंगे। पुलिस- हांसी पुलिस जिला बनने के बाद से यहां पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते बाजार में जाम व भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। बाजार में जहां छह नाके लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं पूरे शहर में 18 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। दीपावली को रात्रि गश्त बढ़ाई भी गई है।
स्वास्थ्य विभाग-नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि दीपावली पर इमरजेंसी में एक की जगह दो नर्स तैनात रहेंगी। इमरजेंसी रूम में जले हुए केस के लिए दवा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों व नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों व नर्सों को अलर्ट रखा गया है। ताकी जरूरत पड़ने पर फोन करके उन्हें बुलाया जा सके।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड़-
दीपावली के चलते फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी शहीद स्टेडियम में पटाखों की स्टॉल के समीप तैनात रहेगी। कर्मचारियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। एक समय पर 8 कर्मचारी तैनात रहेंगे। जबकि अन्य दिनों में एक समय में पांच कर्मचारी तैनात होते हैं।
बिजली निगम-दीपावली को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है। भिवानी रोड स्थित शहरी कार्यालय के एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मुल्तान कॉलोनी, दयाल सिंह कॉलोनी, रेलवे रोड व भिवानी रोड पर टीमें तैनात की गई है। जैसे ही किसी भी फॉल्ट की सूचना मिलेगी उसे तुरंत ठीक करवाने का प्रयास रहेगा।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें। वहीं नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए पूरे प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। बाजारों में किसी को असुविधा न हो इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को लगातार गश्त करने के लिए कहा है।- कुलभूषण बंसल, एसडीएम
पूरे शहर में हमने 18 नाके लगा रखे हैं। 9 पैदल गश्त पार्टी हैं जो दिन व रात के समय गश्त करेंगी। भीड़ को देखते हुए बाजारों में विशेष प्रबंध किए हैं ताकी स्नेचिंग, छीना झपटी जैसी घटना न हो। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी तरह की घटना हो तो इसकी सूचना डायल 112 पर दें। पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला, हांसी