फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Youth murdered with sharp weapon, body found covered with quilt cover

Hisar: तेजधार हथियार से युवक की हत्या, शव को रजाई के कवर से ढका, खून से लथपथ मिला

Mon, 03 Jun 2024 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:57 PM IST
सार

सातरोड खास के खेत में बने कमरे में खून से लथपथ शव मिला। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार के कई निशान मिले।

विज्ञापन
Hisar: Youth murdered with sharp weapon, body found covered with quilt cover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव सातरोड खास में रहने वाले राजबीर (42) की रविवार देर रात तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव खेत में बने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को रजाई के कवर से ढक रखा था।

विज्ञापन


इस घटना का पता चलने पर खेत मालिक कुलदीप सिंह और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने दोपहर बाद शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रात को पिकअप में टमाटर की कैरेट की थी लोड
सातरोड खास गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि कैंट एरिया में 8 एकड़ जमीन पर खेती की हुई है। खेत में टमाटर और घीया की फसल लगाई है। कुछ समय से राजबीर नाम का व्यक्ति आधे हिस्से पर खेती संभाल रहा था। रात को खेत में बने कमरे में सोता है। रविवार को किसी कारण से खेत में नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11:15 बजे राजबीर ने फोन कर बताया कि उसने पिकअप में 21 कैरेट टमाटर की लोड कर दी हैं। इसके बाद सुबह किसी ने फोन कर सूचना दी कि खेत में बने कमरे में राजबीर का शव पड़ा है।


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चाचा भीम के साथ खेत में बने कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरे में खून फैल था। राजबीर का शव तख्त पर पड़ा था। उसके शव पर रजाई का कवर डाला हुआ था। राजबीर की गर्दन और अन्य शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।

राजबीर की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed