फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar won Judo Match

जूडो में हिसार विजेता

Sat, 21 Nov 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hisar won Judo Match

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर कुश्ती में दूसरे दिन झज्जर के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मुकाबले जीते। जूडो में हिसार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 21 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग के जूडो के मुकाबले हो रहे हैं। कुश्ती में अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 के अलावा फ्री स्टाइल के मुकाबले हो रहे हैं। शनिवार को तीसरे दिन प्रतियोगिता का समापन होगा। अंडर-17 कुश्ती में 42 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी के राहुल को पहला तथा झज्जर के राकेश कुमार को दूसरा स्थान मिला। 46 किलो वर्ग में झज्जर के साहिल को पहला तथा भिवानी के अजय को दूसरा स्थान मिला। 50 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के रवि को पहला तथा हिसार के कुलदीप को दूसरा स्थान मिला। 54 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर का रविंद्र का पहला स्थान तथा हिसार के रोबिन दूसरे स्थान पर रहे। 58 किलो वर्ग में झज्जर के पंकज को पहला तथा हिसार के मंदीप को दूसरा स्थान मिला। 63 किलो वर्ग में विशेष को पहला तथा झज्जर के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। 69 किलो भारवर्ग में झज्जर का विवेक पहले स्थान पर रहा। सोनीपत जिले के खिलाड़ी सागर को दूसरा स्थान मिला। 76 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी का राहुल पहले स्थान पर आया। हिसार के कुशाल को दूसरा स्थान मिला। 85 किलो भारवर्ग में हिसार का सोनू पहले स्थान पर रहा। सोनीपत का रोबिन दूसरे स्थान पर रहा। 85 से अधिक भारवर्ग में जींद के सुनील को पहला स्थान मिला। झज्जर के मोहित को दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन

 अंडर-14 जूडो में कैथल के मोहनलाल पहले तथा हिसार के प्रतीक को दूसरा स्थान मिला। 30 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के कर्ण को पहला तथा कैथल के संजू को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 35 किलो भारवर्ग में भिवानी के प्रदीप को पहला हिसार के पवन को दूसरा स्थान मिला। 40 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के आशीष विजेता रहे। झज्जर जिले के खिलाड़ी अमन को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 45 किलो वर्ग में भिवानी के हर्ष पहला तथा सिरसा के सचिन दूसरे नंबर पर रहे। 50 किलोग्राम भारवर्ग में सिरसा के नितेश को पहला तथा पानीपत के रोहित को दूसरा स्थान मिला। 50 किलो से अधिक भार वर्ग में सोनीपत के प्रिंस विजेता रहे। सिरसा के परमीत दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed