{"_id":"682b74cc7667bbd7db0717cc","slug":"hisar-won-9-medals-in-the-state-senior-wushu-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-629338-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्टेट सीनियर वुशु चैंपियनशिप में हिसार ने जीते 9 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्टेट सीनियर वुशु चैंपियनशिप में हिसार ने जीते 9 पदक
Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जींद के नरवाना में हुई हरियाणा स्टेट सीनियर वुशु चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विवेक, ज्योति और चिराग ने स्वर्ण, सावन, अरुण, अमन ने रजत और पिंकी, मोहित व पिंकी ने कांस्य पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ी महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और वीरेंद्र मलिक के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियो का महाबीर स्टेडियम पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। चैंपियनशिप 17 से 19 मई तक आयोजित हुई थी।
कोच अनीता मलिक ने बताया कि ज्योति ने 56 किलोग्राम भारवर्ग, चिराग ने 60, विवेक कुमार ने 75, पिंकी ने 45, मोहित ने 85, पिंकी ने 48, सावन ने 60, अरुण ने 56 और अमन ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में पदक हासिल किए हैं। चिराग छह साल से वुशु का अभ्यास कर रहा है।
वह फेडरेशन कप में स्वर्ण, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुका है। वहीं, विवेक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुका हैं। विवेक ढाई साल से अभ्यास कर रहा हैं। ज्योति ने चार साल पहले वुशु से कॅरिअर की शुरुआत की थी।