फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Voting for Uklana Municipal Vice Chairman, High Court ban on counting of votes

Hisar: उकलाना नगरपालिका वाइस चेयरमैन के लिए हुई वोटिंग, मतगणना पर हाईकोर्ट की रोक

Thu, 13 Jul 2023 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 01:09 AM IST
सार

11 मई को अविश्वास प्रस्ताव कर वाइस चेयरमैन पद से हरीश गर्ग को हटाया गया था, याचिका पर 20 जुलाई को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक हरीश गर्ग की याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक मतगणना नहीं होगी।

विज्ञापन
Hisar: Voting for Uklana Municipal Vice Chairman, High Court ban on counting of votes
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के उकलाना नगरपालिका के वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। हालांकि हाईकोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक हरीश गर्ग की याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक मतगणना नहीं होगी। पूर्व वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग की याचिका पर 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


नगरपालिका उकलाना के वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग के खिलाफ 11 मई 2023 को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। राज्य मंत्री अनूप धानक भी वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग की कुर्सी नहीं बचा पाए थे। कुर्सी जाने के बाद हरीश गर्ग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दायर याचिका में उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


इस बीच नगरपालिका वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर मतदान के लिए तारीख का एलान कर दिया गया। पूर्व वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग ने अपने वकील के जरिये अदालत से चुनाव प्रक्रिया पर स्टे लगाने की मांग की। अदालत ने स्टे ऑर्डर नहीं दिया। हालांकि हाईकोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया कि मतदान भले ही करा लिया जाए, लेकिन उसका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश की प्रति बुधवार को नगरपालिका व एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बरवाला एसडीएम विजया मलिक के नेतृत्व में नगर पालिका उकलाना के वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। वाइस चेयरमैन पद के लिए हरीश गर्ग व वार्ड नंबर एक के पार्षद सतवंत ने नामांकन किया। चेयरमैन सहित 12 पार्षदों ने वोटिंग की। एक पार्षद चाचा के निधन की वजह से नहीं पहुंच पाए। मतदान के बाद मतपेटी को सील कर सुरक्षित रखा दिया गया है।


वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हुई है। हाईकोर्ट के आदेशों तक मतगणना पर रोक है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को सुनवाई हाेगी। हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद ही मतगणना की जाएगी। -विजया मलिक, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बरवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed