फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Two motorcycles collided head-on, killing two people with head injuries.

Hisar: रात को मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर, सिर में चोट लगने से दो लोगों की मौत; दो घायल

Wed, 03 Jun 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, हिसार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:11 AM IST
सार

हादसे में बालसमंद के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hisar: Two motorcycles collided head-on, killing two people with head injuries.
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव भिवानी रोहिल्ला में मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बालसमंद के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया गया है जहां बुधवार को इनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


बालसमंद निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके पिता लालाराम भिवानी रोहिल्ला के सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। उसका भाई संदीप मंगलवार रात को पिता को स्कूल में छोड़ने गया था। लौटते समय गांव का ही रहने वाला गोविंदा उसके साथ बैठकर आ रहा था। जब दोनों लक्ष्मी बाई कॉलेज के सामने पहुंचे तो सामने से अचानक आई बाइक से उनकी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में संदीप और गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सर में चोट लगने से मौत हुई है। उधर दूसरी बाइक पर सवार निशांत और योगेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 साल का संदीप शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी था, जबकि 43 साल का गोविंद अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed