{"_id":"4c60cb35e77218e973180f86fe449020","slug":"hisar-ten-to-two-murders","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो हत्याओं से दहला हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याओं से दहला हिसार
hisar
Updated Sun, 13 Jul 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नगर में रविवार देर रात आपसी विवाद में सुखवीर ने रिटायर्ड कर्नल दिलबाग की दो गोली मारकर हत्या कर दी। वही, गांव दौलतपुर के बाबा बड़वाला वाले डेरे के महंत लंगडाई नाथ उर्फ गोपाल नाथ की शनिवार रात कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस वारदात की जानकारी रात साढ़े तीन बजे तब मिली जब एक ग्रामीण डेरे पर प्रतिदिन की भांति पूजा-अर्चना करने के लिए आय। उसने देखा कि महंत का शव चारपाई पर पड़ा था और आसपास खून बिखरा हुआ था। डेरे के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे लूटपाट के इरादे से डेरे पर आए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उकलाना के थाना प्रभारी विकास कुमार और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह ब्लाइंड मर्डर है और लूटपाट भी हुई है। पुलिस ने डेरे पर रह रहे दूसरे साधु मुंदरी नाथ और कृष्ण नाथ को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दूसरे साधुओं पर जताया शक
हत्याकांड की खबर सुनकर डेरे पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उन्होंने लंगड़ाई नाथ की हत्यकांड की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि डेरे पर रह रहे अन्य साधुओं से भी पूछताछ की जाए, क्योंकि डेरा गांव के मध्य में है और अज्ञात लोग रात को नहीं घुस सकते।
हिरासत में लिए गए मुंदरीनाथ और कृष्णनाथ ने बताया कि वे तो कुछ दिन पहले ही डेरे पर आए थे और उनको तो यहां सुबह साढ़े तीन बजे पूजा के लिए आए एक भक्त ने लंगड़ाई नाथ के मृत होने के बारे में बताया हैं। हम दूसरी ओर सोए हुए थे। कुम्हार जाति से संबंधित लंगड़ाई नाथ बचपन से ही विकलांग थे। शुरू में वे खेतों में मजदूरी करते थे, बाद में गांव के डेरे में आने-जाने लगे।
इसी बीच यह डेरे के तत्कालीन मंहत फलाई नाथ के शिष्य बन गए। तीन वर्ष पूर्व फलाई नाथ के देहांत के बाद गांव वालों ने लंगडाई नाथ को इस डेरे का महंत बना दिया।